Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राष्ट्रपति चुनाव: उत्तराखंड के सांसदों-विधायकों से समर्थन मांगने आज देहरादून में होंगी द्रौपदी मुर्मू
    उत्तराखंड

    राष्ट्रपति चुनाव: उत्तराखंड के सांसदों-विधायकों से समर्थन मांगने आज देहरादून में होंगी द्रौपदी मुर्मू

    adminBy adminJuly 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    राष्ट्रपति चुनाव: उत्तराखंड के सांसदों-विधायकों से समर्थन मांगने आज देहरादून में होंगी द्रौपदी मुर्मू
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आने वाली हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को देखते हुए बीजेपी उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गई है। मुर्मू 11 जुलाई की सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां बीजेपी ने उनका भव्य स्वागत करने का कार्यक्रम बनाया है। एयरपोर्ट से उन्हें सीधे बीजापुर स्थित स्टेट गेस्ट हाउस लाया जाएगा। कुछ देर के विश्राम के बाद मुर्मू सीधे सीएम हाउस पहुंचेंगी। द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सांसद और धामी सरकार के मंत्री व विधायकों से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी।

    इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी सोमवार को बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ मदन कौशिक की अध्यक्षता में होने वाली कल की बैठक में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णयों के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। धामी सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद राज्य में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे। बता दें कि धामी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां होनी हैं जिसको लेकर पार्टी के पदाधिकारी टकटकी लगाए बैठे हैं। कल की होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में दर्जाधारियों की नियुक्ति को लेकर भी मंथन हो सकता है।

    संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी सांसद व संगठन के पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर द्रौपदी मुर्मू शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार द्रौपदी मुर्मू पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार राष्ट्रपति चुनाव
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version