Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भारी बारिश के कारण बदरी-केदारनाथ सहित कई हाईवे बंद… घरों में घुसा मलबा
    उत्तराखंड

    भारी बारिश के कारण बदरी-केदारनाथ सहित कई हाईवे बंद… घरों में घुसा मलबा

    adminBy adminJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारी बारिश के कारण बदरी-केदारनाथ सहित कई हाईवे बंद… घरों में घुसा मलबा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच बुधवार को मौसम बदल गया। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के सुबह बारिश शुरू हो गयी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्‍य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। उत्‍तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो वहीं टिहरी में कई वाहन मलबे में दब गए हैं।

    उत्‍तरकाशी में रात को हुई वर्षा के चलते मोरी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। मोरी बाजार और आसपास के घरों में वर्षा जल के साथ मलबा घुस गया है। भारी वर्षा के कारण मोरी क्षेत्र के आसपास के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही मोरी सांकरी मोटर मार्ग पर भी मलबे के ढेर लगे हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किसाला और कुथनौर के बीच खनेडा पुल के पास भारी भूस्खलन होने के कारण रात को बाधित हो गया है। यहां यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का सबसे बड़ा डेंजर जोन है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट में एक बार भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया है।

    तेज बारिश के चलते टिहरी के डोबरा चांठी पुल के समीप रौलाकोट जाने वाली सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों के ऊपर भारी मलबा आ गया है। यहां कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। मलबा आने के कारण नई टिहरी-डोबरा रोड भी बंद हो गई। जिसे खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में और केदारनाथ हाईवे नोलापाणी में बंद हो गया है। केदारनाथ में मौसम साफ है, जबकि रुप्रदयाग जनपद के अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। असीगंगा घाटी में भी रात को भारी वर्षा हुई है। जिस कारण गदेरों में भी उफान आ गया है। असी गंगा घाटी के नौगांव भंकोली मोटर मार्ग पर गदेरे में उफान आया है। जिससे मार्ग बाधित हो गया है‌। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस तरह आवाजाही करनी पड़ रही है।

    devbhumi news devbhumi samachar heavy rain pahad news pahad samachar road block uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version