Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»भारत बंद: अग्निपथ को लेकर उबाल… लक्सर में अलर्ट, 27 ट्रेनें रद्द, भटकते रहे यात्री
    उत्तराखंड

    भारत बंद: अग्निपथ को लेकर उबाल… लक्सर में अलर्ट, 27 ट्रेनें रद्द, भटकते रहे यात्री

    adminBy adminJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    भारत बंद: अग्निपथ को लेकर उबाल… लक्सर में अलर्ट, 27 ट्रेनें रद्द, भटकते रहे यात्री
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेश को लेकर उत्तराखंड पुलिस सतर्क हो गई है। प्रदेशभर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को सजग रहने के निर्देश जारी किए हैं। युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से प्रसारित हुआ। पोस्टर में भारत बंद, बायकाट अग्निपथ और युवाओं से दिल्ली पहुंचने की अपील की गई है।

    वहीं युवाओं की ओर से इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसका पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही पोस्ट को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि बंद का आह्वान किसी संगठन या दल की ओर से नहीं किया गया है। नगर को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि भारत बंद की पोस्ट और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन को देखते हुए नगर को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है।

    रेल यातायात पर अग्निपथ योजना के विरोध का असर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। दूसरे दिन 27 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आरक्षण वापस लेने वालों की आरक्षण घर पर कतार लगी रही। अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में ट्रेनों में हुई आगजनी को देखते हुए लक्सर और मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 12370 देहरादून से हावड़ा जाने वाली हावड़ा-एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी से ऋषिकेश जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी सुपर फास्ट, गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर से सहरसा जाने वाली सहरसा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14674 नहीं पहुंची।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar अग्निपथ योजना उत्तराखंड न्यूज़ कैंची धाम देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार भारत बंद
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version