Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: हेली टिकट में 20 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार… इस तरह से करते थे ऑनलाइन ठगी
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: हेली टिकट में 20 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार… इस तरह से करते थे ऑनलाइन ठगी

    adminBy adminJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: हेली टिकट में 20 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार… इस तरह से करते थे ऑनलाइन ठगी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों से 20 लाख से अधिक की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को चमोली पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने यूनियन बैंक आफ इंडिया की वारसलीगंज (नवादा) शाखा में 3.7 लाख व एक्सिस बैंक की शाखा में 1.7 लाख की रकम जमा कराई थी। पुलिस ने दोनों खाते फ्रिज करवा दिए हैं।

    पुलिस के अनुसार 15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है। उनसे 2,4590 रुपये ठग लिए गए। एसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जांच के लिए टीम गठित की गई। थाना गोविंदघाट के एसआई विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सर्विलांस, फोन डिटेल सहित अन्य तकनीकी सहायता से आरोपी को नवादा बिहार से गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हेली टिकट बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइट तैयार करने और साइट की होस्टिंग के लिए तेलंगाना निवासी एक साफ्टवेयर इंजीनियर की मदद लेता है। ताकि गूगल सर्च करने पर वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई दे। इसके लिए वह इंजीनियर को प्रतिदिन पांच हजार रुपये का भुगतान करता है। ठगी के लिए उसने दो अलग-अलग साइट तैयार करवाई हैं। बुकिंग के नाम पर जब यात्रियों को संदेह हो जाता है तो उन्हें यह कहकर कि वेबसाइट सस्पेंड हो गई है यदि कंफर्म टिकट चाहिए तो और पैसे लगेंगे। लोग उसकी बातों में आकर पैसे दे देते थे, जिसे वह अपने अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता था।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar heli ticket kedrnath yatra pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version