Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: आज बीजेपी में शामिल हो जायेंगे कर्नल अजय कोठियाल… ‘आप’ से थे CM पद का चहरा
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: आज बीजेपी में शामिल हो जायेंगे कर्नल अजय कोठियाल… ‘आप’ से थे CM पद का चहरा

    adminBy adminMay 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आज बीजेपी में शामिल हो जायेंगे कर्नल अजय कोठियाल… ‘आप’ से थे CM पद का चहरा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक कर्नल अजय कोठियाल सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। अभी सीएम धामी के चंपावत से लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है। सीएम धामी की मौजूदगी में भूपेश उपाध्याय व कई अन्य कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल होंगे।

    आपको बता दें जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सेवानिवृत्ति के बाद वह युवाओं को सेना में भर्ती के मद्देनजर प्रशिक्षण देने में जुट गए। इस कड़ी में वह विभिन्न जिलों में शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया।

    आप ने राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसके किसी भी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिल पाई। कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं के चलते आप से इस्तीफा देने को वजह बताई थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ दो बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी। अब वह मंगलवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

     

    aam aadmi party devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ कर्नल अजय कोठियाल देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version