Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: मौसम के बिगड़े मिजाज पर भी भारी पड़ रही की आस्था, बड़ी संख्या में जा रहे श्रद्धालु
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: मौसम के बिगड़े मिजाज पर भी भारी पड़ रही की आस्था, बड़ी संख्या में जा रहे श्रद्धालु

    adminBy adminMay 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: मौसम के बिगड़े मिजाज पर भी भारी पड़ रही की आस्था, बड़ी संख्या में जा रहे श्रद्धालु
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीती रात से मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। वहीं यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश, वहीं दून समेत मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही तेज आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।

    इस दौरान चारधाम यात्रा पर आए विभिन्न प्रांत के श्रद्धालुओं को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से हो रही बारिश के बीच यात्री पंजीकरण और वाहनों को लेकर परेशान हैं। खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले श्रद्धालुओं को सोमवार की सुबह बारिश के कारण बस टर्मिनल कंपाउंड में शरण लेनी पड़ी। आस्था पथ पर जाने के लिए इन श्रद्धालुओं में विपरीत मौसम की बीच चारधाम दर्शनों की बेताबी देखी जा रही है। विभिन्न प्रांत से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले एक सप्ताह से यहां रुके श्रद्धालुओं को किसी तरह से प्रशासन चारधाम यात्रा पर भेजने में सफल रहा है।

    बीते तीन दिन में 10 हजार श्रद्धालु यहां से भेजे गए। हरिद्वार व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार को ऋषिकेश पहुंच गए थे। इस वजह से यहां के आश्रम, होटल, लाज और बस टर्मिनल कंपाउंड यात्रियों से भरे हैं। प्रशासन के सामने करीब ढाई हजार यात्रियों को बसें उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से मुख्यमंत्री सहित परिवहन आयुक्त को इस संबंध में लिखा जा चुका है। चारधाम यात्रा पर गई कुछ बसों की बीती रात वापसी हुई है। संयुक्त रोटेशन के प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि करीब 30 बस हमारे पास उपलब्ध हैं। इनमें सिर्फ 900 यात्री ही भेजे जा सकते हैं। जबकि रोटेशन के पास ढाई हजार यात्रियों को भेजे जाने की डिमांड है।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar rain uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पंजीकरण पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version