Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारधाम यात्रा: पंजीकरण कराने के बाद भी नहीं आ रहे सेकड़ों तीर्थयात्री… जो जाना चाह रहे उनका पंजीकरण नहीं
    उत्तराखंड

    चारधाम यात्रा: पंजीकरण कराने के बाद भी नहीं आ रहे सेकड़ों तीर्थयात्री… जो जाना चाह रहे उनका पंजीकरण नहीं

    adminBy adminMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: पंजीकरण कराने के बाद भी नहीं आ रहे सेकड़ों तीर्थयात्री… जो जाना चाह रहे उनका पंजीकरण नहीं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण फिलहाल बंद कर दिया गया है। बिना पंजीकरण ऋषिकेश से ऊपर यात्रियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में ऋषिकेश और हरिद्वार में ही साढ़े नौ हजार तीर्थयात्री फंस गए हैं। सभी के होटल, धर्मशाला, लॉज में शरण लेने के कारण ऋषिकेश, हरिद्वार पूरी तरह पैक हैं। रिजर्व कोटे से इमरजेंसी फोटो रजिस्ट्रेशन कर शुक्रवार को सात सौ यात्रियों को चारधाम भेजा गया। करीब सवा तीन हजार से अधिक यात्री अभी भी रजिस्ट्रेशन नहीं होने से ऋषिकेश में डेरा डाले हैं। फोटो पंजीकरण केंद्र के प्रभारी प्रेमअनंत ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे ऋषिकेश, भद्रकाली और शिवपुरी में इमरजेंसी रजिस्ट्रेशन कर रिजर्व कोटे से सात सौ यात्रियों को भेजा गया। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि यात्रियों को धर्मशालाओं, आश्रम में ठहराया जा रहा है।

    वहीँ दूसरी ओर तमाम ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जहाँ पंजीकरण करने के बावजूद भी तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर नहीं आ रहे हैं।  उत्तराखंड सरकार द्वारा चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या निर्धारित की गयी है जिसके बाद फ़िलहाल 5 जून तक के सभी पंजीकरण तो फुल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद यात्री यहाँ नहीं पहुँच रहे हैं। जिसके बाद से स्थानीय व्यवसायी परेशान हैं। केदारनाथ के स्थानीय व्यवसायी कह रहे हैं कि धाम में निर्धारित संख्या में   13000 यात्री प्रतिदिन यात्रा पर भेजने की बात कही ओर बिना  रजिस्ट्रेशन के कोई यात्रा ना करे कहा गया, रजिस्ट्रेशन वाले हजारों लोग कुछ ना कुछ कारण वश नहीं आ पाते फिर इसकी भरपाई कैसे होगी।

    वहीं पिछले वर्ष की तरह होने लग गया यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है। चारों धामों के लोग चाहते हैं कि संख्या सीमा व रजिस्ट्रेशन खत्म कर दिया जाना चाहिए। आपको बता दें पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था को और सख्त बना दिया है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि अब ऑफलाइन पंजीकरण सिर्फ एक सप्ताह के भीतर का ही होगा। एक सप्ताह से अधिक समय का पंजीकरण नहीं होने दिया जाएगा।

    chardham yatra devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पंजीकरण पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version