Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में पकड़ा गया 900 किलो नकली पनीर, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं
    उत्तराखंड

    देहरादून में पकड़ा गया 900 किलो नकली पनीर, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं

    adminBy adminMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में पकड़ा गया 900 किलो नकली पनीर, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे हैं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यूपी के रामपुर और अमरोहा से मिल्क प्रोडक्ट के नाम पर स्वीट पॉइजन भी जमकर बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा की विजलेंस टीम की सूचना पर FDA ने देहरादून में तड़के इस पर कार्रवाई की। FDA की टीम ने 700 किलो नकली पनीर और 100 किलो नकली मावा पकड़ा है, जिसे आरोपी अमरोहा और रामपुर से देहरादून की डेरियों में बेच रहे थे। आरोपी सुभाष का कहना है कि वो पूरा सामान रामपुर से लेकर आता है और देहरादून की बड़ी डेरियों में बेचता है।

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिन पहले ही दून व हरिद्वार में सप्लाई को लाया गया पांच सौ किलो नकली पनीर पकड़कर उसे नष्ट किया था। वहीं रविवार सुबह को विभागीय टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर भंडारीबाग व नेहरू कालोनी में अभियान चलाकर करीब नौ क्विंटल यानी नौ सौ किलो सिंथेटिक पनीर पकड़ा है। साथ ही नकली मावा भी पकड़ा गया। पकड़े गए पनीर व मावा को नष्ट कर दिया गया। पिछले डेढ़ माह के भीतर खाद्य सुरक्षा विभाग तकरीबन डेढ़ हजार किलो पनीर पड़ चुका है।

    मौके पर पकड़े गए आरोपी इरशाद ने बताया कि यह पनीर मसूरी और देहरादून के कुछ होटलों तथा विवाह समारोह में इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि जांच के नमूने लेने के बाद शेष पनीर को नष्ट कर दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर यहां तीन अलग—अलग स्थानों से सिंथेटिक पनीर की बरामदगी होने की जानकारी देते हुए देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने होटलों व रेस्तरां संचालकों को खाद्य सुरक्षा कानून का कड़ाई से पालन करने को कहा। डिप्टी कमिश्नर आरएस रावत का कहना है कि ये नकली मावा-पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। ये लोग मुनाफा कमाने के लिए आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं, जिनके खिलाफ FDA विजलेंश के इनपुट पर टीम कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मिलावट खोरी के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार नकली पनीर पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version