Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा: प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान हुआ जारी
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा: प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान हुआ जारी

    adminBy adminApril 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा: प्रदेश में बाहर से आने वालों की कोरोना जांच अनिवार्य नहीं, सरकारी फरमान हुआ जारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अब उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव डॉ। एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

    कोविड के बढ़ रहे मामलों के बीच तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को साफ किया कि बाहर से राज्य में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की कोविड जांच रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाणपत्र या इससे संबंधित अन्य किसी प्रकार की जांच की अनिवार्यता नहीं है। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। संधु ने अधिकारियों से इस संबंध में शासन एवं प्रशासन स्तर पर स्थिति का निरन्तर अनुश्रवण करने को भी कहा। बैठक में स्वास्थ्य सचिव और पर्यटन सचिव के अलावा पुलिस महानिदेशक, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।

    आपको बता दें आगामी तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट छह मई को, जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट आठ मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। पिछले दो सालों से कोविड-19 के कारण बंद रही चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चारों धामों के आसपास तथा उनके मार्गों पर पड़ने वाले अधिकतर होटल और धर्मशालाएं यात्रा शुरू होने से पहले ही बुक हो चुके हैं, जबकि पर्यटन विभाग के पोर्टल पर भी अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

    chardham yatra corona test devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version