Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुचकर आपदा की स्थिति का लिया जायज़ा…उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा
    उत्तराखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुचकर आपदा की स्थिति का लिया जायज़ा…उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा

    adminBy adminSeptember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुचकर आपदा की स्थिति का लिया जायज़ा…उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, राहत व निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने आपदा में मृतकों के स्वजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान किए जाने की भी घोषणा की।

    मौसम प्रतिकूल होने के कारण प्रधानमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों व उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ व भूस्खलन से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत विशेष सहायता देने की बात कही।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली, क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों के जीर्णोद्धार और स्कूलों के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देगी। उन्होंने बताया कि पशुओं के लिए मिनी किट वितरित किए जाएंगे तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी सहायता दी जाएगी।

    उन्होंने आपदा राहत व बचाव कार्यों में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों से भी मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत आपदा संबंधी आंकलन देखा और कहा कि आगे की अतिरिक्त सहायता अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की रिपोर्ट के आधार पर दी जाएगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version