Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»नैनीताल में पूर्व कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, RBI अधिकारी बनकर ठगे 1.47 करोड़
    Uncategorized

    नैनीताल में पूर्व कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, RBI अधिकारी बनकर ठगे 1.47 करोड़

    adminBy adminAugust 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    नैनीताल में पूर्व कुलपति डिजिटल अरेस्ट का शिकार, RBI अधिकारी बनकर ठगे 1.47 करोड़
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो पूर्व में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं, साइबर ठगों के जाल में फंस गईं। खुद को RBI अधिकारी और महाराष्ट्र पुलिसकर्मी बताकर ठगों ने उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया और दस दिनों तक दबाव बनाकर करीब 1.47 करोड़ रुपये हड़प लिए।

    ऐसे फंसी ठगों के जाल में

    14 अगस्त को महिला को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि उनके खाते में 7-8 करोड़ रुपये हवाला मनी आई है। ठग ने महिला को विश्वास दिलाने के लिए वीडियो कॉल पर महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी भी दिखाया और कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में रहना होगा।

    डर के कारण महिला ने अपने तीन बैंक खातों से रकम निकालकर ठगों द्वारा बताए गए पांच खातों में जमा करा दी। बुजुर्ग होने के कारण उन्होंने बैंक कर्मियों को घर बुलाया और वहीं से पैसे ट्रांसफर करवाए।

    बैंक कर्मियों और परिजनों को हुआ शक

    लगातार बड़े लेनदेन को देखकर बैंक कर्मियों को शक हुआ। जब उन्होंने महिला के परिजनों को सूचना दी तो असलियत सामने आई। परिजनों में एक पूर्व बैंक कर्मचारी ने साफ कर दिया कि इस तरह की कोई बैंक जांच प्रक्रिया नहीं होती। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

    सबसे बड़ी साइबर ठगी का मामला

    नैनीताल में साइबर अपराधियों द्वारा उड़ाई गई यह अब तक की सबसे बड़ी रकम बताई जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत 1930 पर कॉल कर खातों को होल्ड कराया और साइबर थाना में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

    बच गए 20 लाख रुपये

    दिलचस्प बात यह रही कि सोमवार को भी ठगों ने महिला से 20 लाख रुपये और मांगे। लेकिन रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद महिला ने बहाना बनाकर पैसे नहीं भेजे। इस तरह 20 लाख रुपये बच गए, वरना नुकसान और बढ़ सकता था।

    चेतावनी: शिक्षित लोग भी हो रहे शिकार

    पुलिस का कहना है कि इस तरह के “डिजिटल अरेस्ट” और बड़े साइबर अपराध विदेश से ऑपरेट किए जा रहे हैं। ठग भारतीय बैंक खातों और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं। इससे पहले भी एक प्रोफेसर से 45 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है।

    साइबर थाना प्रभारी ने अपील की है कि लोग किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत 112 या 1930 पर शिकायत करें और किसी भी स्थिति में अजनबी निर्देशों पर बैंक खाते से लेनदेन न करें।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version