Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरिद्वार: कुलयुगी बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार
    Uncategorized

    हरिद्वार: कुलयुगी बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार

    adminBy adminJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: कुलयुगी बेटों ने बैट से पीटकर पिता को मार डाला, फिर कर दिया चोरी से अंतिम संस्कार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने एक पिता की जान ले ली। रावली महदूद इलाके में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार की उनके ही बेटों ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

     

    पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार और उनके बेटों – सचिन और शिवम – के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। रविवार की रात एक बार फिर कहासुनी हुई, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पिता के सिर पर बैट से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

     

    हत्या को छुपाने के लिए बेटों ने मकान मालिक को बताया कि उनके पिता घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं। लेकिन इसके बजाय, वे शव को रात में ही वाहन से बिजनौर स्थित अपने पैतृक गांव ले गए और सोमवार सुबह चोरी-छिपे अंतिम संस्कार कर दिया।

     

    वारदात का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ जब किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी। सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में खून के धब्बे और घटना में प्रयुक्त बैट बरामद हुआ। मकान मालिक सुनील धनगर की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

     

    एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। एक पुलिस टीम को बिजनौर भेजा गया है। यह मामला पारिवारिक रिश्तों की गिरती संवेदनाओं और बढ़ते घरेलू तनावों की खतरनाक तस्वीर पेश करता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version