Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चम्पावत से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी… हाईकमान के सामने रखेंगे प्रस्ताव
    उत्तराखंड

    चम्पावत से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी… हाईकमान के सामने रखेंगे प्रस्ताव

    adminBy adminApril 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चम्पावत से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम धामी… हाईकमान के सामने रखेंगे प्रस्ताव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के सामने वह चम्पावत से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखेंगे। हाईकमान का फैसाला ही अंतिम होगा। धामी को इस सीट से चुनाव लड़ने का न्योता विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही दे चुके हैं। दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुमाऊं में पहली बार पहुंचे धामी ने शुक्रवार को बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के मंच से मौजूदा विधायक गहतोड़ी ने कहा वह अपनी बात पर अडिग हैं।

    बनबसा के चूना भट्टा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गहतोड़ी ने मंच से बोलते हुए कहा कि चम्पावत का विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं सीएम धामी को एक बार फिर चम्पावत विधानसभा सीट से लडऩे के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। उन्होंने चुनाव में कई बार मेरे क्षेत्र में आकर चुनाव प्रचार किया। क्षेत्र की जनता भी यही चाहती है कि सीएम हमारी सीट से लड़े और यह सीएम सीएम की सीट कहलाए। वहीं सीएम धामी ने विधायक कैलाश गहतोड़ी को जीताने पर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मैं विधायक गहतोड़ी के प्रचार में कई बार आया।

    इसके बाद सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि वह विधायक गहतोड़ी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। कहा वह विधायक के इस प्रस्ताव को हाईकमान के सामने रखेंगे। उपचुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान ही अंतिम निर्णय लेगा। कहा अगर उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो उनके लिए इससे बड़े सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है। सीएम ने अंत में विधानसभा चुनाव में भाजपा को दिए प्रचंड बहुमत के लिए जनता का आभार जताया।

    champawat news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version