Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»बुलाती है मगर जाने का नहीं… अब तक कई लोगों को शिकार बना चुकी ये लड़की… जानिये पूरा मामला
    Uncategorized

    बुलाती है मगर जाने का नहीं… अब तक कई लोगों को शिकार बना चुकी ये लड़की… जानिये पूरा मामला

    adminBy adminApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बुलाती है मगर जाने का नहीं… अब तक कई लोगों को शिकार बना चुकी ये लड़की… जानिये पूरा मामला
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो मासूम लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग करता था। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला और उसके साथी ने उसे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध रूप से धन वसूला। इस शिकायत पर कोतवाली में मु.अ.सं. 107/2025, धारा 308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

    पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी ताहारपुर, थाना नजीबाबाद और निधि शर्मा पुत्री हुकम सिंह, निवासी प्रेमपुरी, थाना मंडावली (दोनों जनपद बिजनौर, यूपी) के रूप में की।

    पूछताछ में सामने आया कि निधि शर्मा सड़क पर वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और उनसे दोस्ती कर उन्हें प्रेमजाल में फंसाती थी। योजना के तहत वह उन्हें एक कमरे में ले जाती, जहां पहले से मौजूद उसका साथी नवजोत अचानक पहुंचता और दोनों की आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बना लेता। इसके बाद शुरू होता ब्लैकमेलिंग का खेल और पीड़ित से मोटी रकम ऐंठी जाती।

    पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और इनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version