Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»दामाद को ही दिल दे बैठी सास, बेटी की शादी से पहले भागी, उत्तराखंड में मिली लोकेशन
    Uncategorized

    दामाद को ही दिल दे बैठी सास, बेटी की शादी से पहले भागी, उत्तराखंड में मिली लोकेशन

    adminBy adminApril 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दामाद को ही दिल दे बैठी सास, बेटी की शादी से पहले भागी, उत्तराखंड में मिली लोकेशन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    अलीगढ़ के एक गांव से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपनी ही बेटी के मंगेतर के साथ फरार हो गई। इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बस से अलीगढ़ से निकलकर उत्तराखंड पहुंचे।

    घटना की शुरुआत तब हुई जब महिला ने अपनी बेटी के मंगेतर को एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होने लगीं और धीरे-धीरे रिश्ते की मर्यादाएं टूटती गईं। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने घर में शादी के लिए रखे गहने और नकदी समेटे और अपने ही होने वाले दामाद के साथ भाग गई।

    महिला के पति जितेंद्र का कहना है कि वे उसे शादी का कार्ड देने के लिए उसकी बहन के घर भेजकर आए थे। लौटने पर पत्नी घर पर नहीं थी। पहले सोचा बाजार गई होगी, लेकिन काफी देर तक कोई पता नहीं चला। उसी दौरान पता चला कि बेटी का मंगेतर भी लापता है। शक गहराया और परिवार को सच्चाई का अंदाज़ा हो गया।

    जिस युवक राहुल से उनकी बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को तय थी, वही अब उसकी मां के साथ भाग चुका था। इस हादसे से लड़की के परिवार में कोहराम मच गया। शिवानी ने दुख जताते हुए कहा, “मेरी मां ने जो किया, वह कोई मां अपनी बेटी के साथ नहीं कर सकती। अब वो मेरे लिए मर चुकी है। उसे जो करना है करे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।”

    वहीं शिवानी के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी घर से करीब 3.5 लाख रुपये नकद और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई है। उन्होंने कहा, “हमें सिर्फ अपना पैसा और जेवर वापस चाहिए, वो जहां चाहे रहे। उसके लिए अब हमारा कोई रिश्ता नहीं बचा।”

    राहुल से जब फोन पर बात हुई, तो उसने पहले इनकार किया कि महिला उसके साथ है, लेकिन बाद में खुद ही कबूल कर लिया। उसने ससुर को जवाब देते हुए कहा, “अब वो मेरे साथ है, 20 साल तुमने साथ रह लिया, अब भूल जाओ।”

    इस घटना के बाद शिवानी की तबीयत बिगड़ गई और उसे ड्रिप लगाकर घर पर ही इलाज कराया गया। वह सदमे में है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उसका कहना है कि मां ने राहुल से जो-जो सुना, वही किया और सब कुछ उसे सौंप दिया।

    शिवानी ने आगे बताया कि उनकी शादी से पहले राहुल के घरवालों को 1 लाख रुपये दिए गए थे – 50 हजार नकद और 50 हजार फोन-पे से। अब उसे अपने पैसे और गहने वापस चाहिए, लेकिन मां से कोई नाता नहीं रखना।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version