Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड की युवती को हरियाणा में बेचने की थी तैयारी.. तीन महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड की युवती को हरियाणा में बेचने की थी तैयारी.. तीन महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार

    adminBy adminMarch 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड की युवती को हरियाणा में बेचने की थी तैयारी.. तीन महिलाओं समेत आठ लोग गिरफ्तार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश जहां कभी सामान्य अपराध भी चर्चा के विषय बन जाते थे, वहां अब मानव तस्करी जैसे मामले सामने आने लगे हैं। कभी शादी तो कभी नौकरी के बहाने पहाड़ की बेटियों को दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता है। उत्तराखंड पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद मानव तस्करी रुक नहीं रही। ताजा मामला उधमसिंह नगर का है जहां काशीपुर बाजपुर क्षेत्र में एक युवती को 80 हजार रूपए में हरियाणा बेचा जा रहा था। वह तो गनीमत है कि पुलिस को सही समय पर सूचना मिल गई और युवती को दलालों के हाथों बेचने से बचा लिया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

    लड़की की सूझ-बूझ से पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि एक युवती को 80 हजार रुपये में बेचा गया है। मंगलवार की देर शाम उसे बाजपुर से लेकर जाएंगे। जिसके बाद टीम रेलवे स्टेशन रोड पर घेराबंदी कर युवती के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर में एक युवक बाइक से उसे साथ लाया। इसी बीच वहां पहले से दो कारों में मौजूद लोग भी उसके आसपास आने लगे। सुवती ने जैसे ही इशारा किया कि पुलिस ने सभी को चारों तरफ से घेर लिया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर दो लोग विकासनगर निकट कोयला प्लेटफार्म काशीपुर निवासी राजीव चौहान पुत्र मुरारी लाल, मोहल्ला राजीवनगर और बाजपुर निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र तेजपाल भागने में सफल रहे, जबकि तीन महिला सहित आठ लोगों को पुलिस ने धर लिया।

    उनके पास से मिली एक बाइक और कार को सीज किया गया है।  पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से युवती को खरीदने के लिए बाजपुर आए हैं और इसके लिए उन्हें का ₹80000 में सौदा हुआ है। आयुक्त ने बताया कि आरोपी द्वारा मेरा जबरन सौदा कर मुझे हरियाणा ले जाया जा रहा है। गिरफ्तार लक्ष्मी के खिलाफ पहले ही थाना रुद्रपुर में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में सभी 8 लोगों के खिलाफ थाना बाजपुरा में मुकदमा दर्ज किया है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड की बेटियां उत्तराखंड न्यूज़ उधमसिंह नगर देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version