Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»जल्द देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट
    उत्तराखंड

    जल्द देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट

    adminBy adminFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जल्द देहरादून में भी चलेगी नियो मेट्रो,जानिए कहां-कहां बनेंगे रेलवे स्टेशन और क्या होगा रूट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में राजधानी देहरादून में रबड़ के टायरों वाली मेट्रो यानी मेट्रो नियो को चलाने का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। हालांकि अब केंद्र सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद लगभग 5 साल के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। हालांकि प्रदेश सरकार काफी लंबे समय से देहरादून में मेट्रो चलाने के लिए प्रयास कर रही है। वहीं, बीते साल मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की बोर्ड बैठक में इसे हरी झंडी दिखा दी गई थी।

    बीते पांच वर्षों से सरकारी मंत्रालयों के चक्कर काट रहे देहरादून में नियो मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। अब केंद्र की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद देहरादून के इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार प्रथम चरण में देहरादून के दो रूटों पर नियो मेट्रो चलाना चाहती है। जिसमें केंद्र सरकार के साथ पचास प्रतिशत की हिस्सेदारी निर्धारित की गई है वहीं दूसरे चरण में राज्य सरकार का प्रस्ताव मेट्रो के जरिए हरिद्वार-ऋषिकेश से जोड़ने का है।

    बताया गया है कि दो चरणों में पूरे होने वाली इस प्रोजेक्ट की प्रस्तावित लागत वर्तमान में लगभग 1600 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा लोन लेने की बात कही जा रही है। दो रूटों पर प्रस्तावित इस नियो मैट्रो ट्रेन के लिए राज्य सरकार द्वारा क‌ई स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। एफआरआई से रायपुर (13.9 किमी) रूट पर एफआरआई, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, कनॉट प्लेस, घंटाघर, गांधी पार्क, सीएमआई, आराघर, नेहरू कॉलोनी, अपर बद्रीश कॉलोनी, अपर नत्थनपुर, ओएफडी, हाथीखाना, रायपुर आदि स्थानों पर स्टेशन निर्धारित किए गए हैं। जबकि आईएसबीटी से गांधी पार्क (दूरी 8.5 किमी) रूट पर आईएसबीटी, सेवलाकला, आईटीआई, लालपुल, चमनपुरी, पथरीबाग, रेलवे स्टेशन, कोर्ट आदि स्थानों पर स्टेशन बनाए जाएंगे।

    dehradun metro news dehradun news devbhumi news devbhumi samachar metro in dehradun pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version