Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में देर रात भीषण सड़क हादसा… पेड़ से टकराई कार… चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में देर रात भीषण सड़क हादसा… पेड़ से टकराई कार… चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर

    adminBy adminFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में देर रात भीषण सड़क हादसा… पेड़ से टकराई कार… चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर में बीती रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और पास की दुकान में जा घुसी। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे, तभी बीती रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो युवक 19 साल के जबकि एक 23 और एक 25 साल था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। कुंवरपुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

    कुछ ही देर में काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने देर रात हादसे की खबर चित्रेश गुप्ता के स्वजनों को दी। इस पर पूरा परिवार एसटीएच उमड़ पड़ा। बेटे का शव देख मां चरणजीत गुप्ता बेसुध हो गईं। स्वजनों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। उन्हें जब भी होश आता वह चित्रेश का नाम लेकर फिर बेहोश हो जातीं। इस बीच एसटीएच इमरजेंसी में मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गई।

    devbhumi news devbhumi samachar haldwani news pahad news pahad samachar road accident uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version