Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हरिद्वार के बुग्गावाला में लग सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

    February 21, 2026

    हरिद्वार में अर्धकुंभ की उलटी गिनती शुरू, मुख्यमंत्री करेंगे विकास कार्यों की शुरुआत

    February 21, 2026

    पांच करोड़ की दीवार भी नहीं बचा पाई हाईवे: गंगोत्री मार्ग पर दरारें, चिन्यालीसौड़ में बढ़ा खतरा

    February 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनल- इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक
    उत्तराखंड

    राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनल- इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून।  परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

    मिश्रित युगल: तमिलनाडु की जोड़ी ने दिखाया दम

    मिश्रित युगल फाइनल में तमिलनाडु की जोड़ी लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ तमिलनाडु ने टेनिस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। इस स्पर्धा में हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया।

    पुरुष एकल: सर्विसेज के इशक इकबाल बने चैंपियन

    पुरुष एकल फाइनल में गुजरात के देव वी जाविया और सर्विसेज के इशक इकबाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहला सेट गंवाने के बाद इशक ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 7-6(5) से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुजरात के देव वी जाविया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्वल देव ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

    महिला एकल: वैदेही चौधरी ने गुजरात को दिलाया स्वर्ण

    महिला एकल फाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की वैष्णवी को रजत पदक मिला। वहीं, महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने कांस्य पदक जीता।

    38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के इन मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। देहरादून में आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version