Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तयराखंड चुनाव: ‘आप’ ने जारी की उम्मींदवारों की पहली सूची, इस सीट से चुनाव लडेंगे कर्नल कोठियाल
    उत्तराखंड

    उत्तयराखंड चुनाव: ‘आप’ ने जारी की उम्मींदवारों की पहली सूची, इस सीट से चुनाव लडेंगे कर्नल कोठियाल

    adminBy adminJanuary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तयराखंड चुनाव:  ‘आप’ ने जारी की उम्मींदवारों की पहली सूची,  इस सीट से चुनाव लडेंगे कर्नल कोठियाल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 विधान सभाओं के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आप के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से विस चुनाव लड़ेंगे। जबकि आप कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली काशीपुर का उम्मीदवार बनाया गया है। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी। सभी क्रांतिकारी साथियों को हार्दिक बधाई, आइये सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना पूरा करें।

    उन्होंने आगे लिखा कि देवभूमि का नवनिर्माण केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है इसलिए जनता ने BJP – Congress को हटा कर झाड़ू चलाने का पूरा मन बना लिया है। आप की पहली लिस्ट में गंगोत्री से कर्नल अजय कोठियाल के अलावा कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश सिंह बिष्ट, सोमेश्वर से हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहघाट से राजेश बिष्ठ, चंपावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉक्टर युनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली, सीतारगंज से अजय जायसवाल, घनसाली से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह को टिकट दिया गया है।

    आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कर्नल अजय कोठियाल के गंगोत्री सीट से लड़ने की घोषणा कर दी है। इससे पहले गंगोत्री सीट पर भाजपा का कब्ज़ा था लेकिन विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद ये सीट खाली है। इससे पहले भी ये सीट राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस के पाले में ही रही है और ये मिथक भी इस सीट से जुड़ा है कि जिस भी पार्टी का विधायक इस सीट से जीतता है उसी पार्टी की सरकार भी बनती है। लेकिन इस बार कोठियाल के मैदान में आने से ये सीट काफी हॉट हो गई है। लेकिन कोठियाल की ये राह चुनौती भरी होगी क्योंकि कोठियाल राजनीति में नए हैं और बीजेपी कांग्रेस बड़ी चुनौती हैं।

    cornol ajay kothiyal devbhumi news devbhumi samachar gangotri vidhansabha pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 3 पूर्व विधायक समेत 6 नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version