Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»दहेज में अल्टोत मिली थी फिर भी मांग रहा था स्विफ्ट डिजायर… अब कर दी पत्नी की हत्या
    उत्तराखंड

    दहेज में अल्टोत मिली थी फिर भी मांग रहा था स्विफ्ट डिजायर… अब कर दी पत्नी की हत्या

    adminBy adminJanuary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    दहेज में अल्टोत मिली थी फिर भी मांग रहा था स्विफ्ट डिजायर… अब कर दी पत्नी की हत्या
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मशकूर ने दहेज में पांच लाख रुपये और लग्जरी कार न देने पर पत्नी फराह को मार डाला। फराह के पिता रियाजुद्दीन ने बताया कि बेटी दहेज को लेकर मशकूर, उसके माता-पिता और भाई खुश नहीं थे। अक्सर कहते थे कि दहेज में उन्हें छोटी कार दी है, जबकि लग्जरी कार और पांच लाख रुपये चाहिए थे। तानों से तंग आकर फराह ने मायके में अपनी पीड़ी बताई। दामाद मशकूर को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। सात दिन पहले मशकूर फराह को लेकर खेड़ा आया। फराह ने बताया कि कार और नगदी न देने पर ससुराल वाले जान से मार डालने की धमकी देते हैं।

    ऊधमसिंहनगर जिले में पत्‍नी की गला घोंटकर हत्‍या का मामला सुर्खियों में है। हत्‍यारोपित पति ने हत्‍या करने के बाद खुद की कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दहेज में मिली कार के सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त होने के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। आरोप है कि आरोपित पति मशकूर पत्नी फराह और ससुराल वालों पर इस कार को बेचकर दूसरी बड़ी गाड़ी दिलवाने का दबाव बना रहा था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे फराह के भाइयों समेत अन्य स्वजनों ने बताया कि निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार खूब दान दहेज दिया था।

    मशकूर को अल्टो कार भी दी थी। 28 दिसंबर को हल्द्वानी रोड स्थित टांडा जंगल में कार सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। मशकूर भी घायल हुआ था। पुलिस पूछताछ में मशकूर ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही पत्नी उससे कुछ नहीं बोल रही थी। ससुराल से लग्जरी कार दिलाने को लेकर मशकूर का फराह से आए दिन झगड़ा होता था। मशकूर के ससुराली चाहते थे कि पुरानी कार को ठीक कराकर दे दी जाए मगर मशकूर स्विफ्ट डिजायर कार लेना चाहता था। फराह की हत्या में पुलिस ने पति मशकूर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध हत्या और दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फराह के पिता रियाजुद्दीन ने पुलिस को दहेज के लिए बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

    dahej hatya devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar udhamsingh nagar news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version