Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण, आधार कार्ड या स्कूल आईकार्ड जरूर लेकर आएं
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण, आधार कार्ड या स्कूल आईकार्ड जरूर लेकर आएं

    adminBy adminJanuary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण, आधार कार्ड या स्कूल आईकार्ड जरूर लेकर आएं
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में 15 से 18 साल तक के किशोरों का आज से कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल से प्रदेश में किशोरों के कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण जारी है। वहीं हरिद्वार और रुड़की में स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के सही समय पर न पहुंच पाने के कारण कई केंद्रों में 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो पाया।

    मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान बन्नू स्कूल के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। 15-18 वर्ष के किशोरों को बधाई कि उन्हें सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। देश में कोरोना की पहली लहर थी तो रास्ता नहीं दिख रहा था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने अनुसंधान किया और स्वदेशी वैक्सीन हमें मिली। टीकाकरण के लिए किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहे। कोरोना शुरू हुआ तो सुविधाएं बेहद कम थी,पर आज देश हर लिहाज से आत्मनिर्भर बना है।

    स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि स्कूल बंद होने पर आज शासन फैसला लेगा। सभी डीएम और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। बन्नू स्कूल में किशोरों के कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ के मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। स्कूलों में भी छात्र संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना का टीका उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। स्कूल कालेजों को बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डीएम और सभी सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। शाम को शासन पर बैठक बुलाई गई है।

     

    covid vaccination devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version