Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026

    2027 चुनाव से पहले भाजपा ने बदली उत्तराखंड की टीम, दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव

    September 24, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Tehri»शर्मनाक: देवप्रयाग में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Tehri

    शर्मनाक: देवप्रयाग में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminDecember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    शर्मनाक: देवप्रयाग में नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में टिहरी जिले के देवप्रयाग में नाबालिग के किडनैप तथा दुराचार का केस सामने आया है। पीड़ित की आयु 14 वर्ष है। मामले में दो अपराधियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है। वही दुराचार का एक अपराधी नेपाली मूल का है। वहीं कहा गया कि अपराधी रात के अंधरे में किशोरी को नेपाल भगाने की फिराक में था। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के पश्चात् अब पुलिस केस की पड़ताल में जुट गई है। मामला के सामने आने के पश्चात् स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुराचार और उसके साथी के खिलाफ अपहरण सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। देवप्रयाग-गजा-टिहरी मार्ग स्थित एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को मांस विक्रेता की दुकान में काम करने वाला नेपाली युवक  लोक बहादुर उर्फ प्रकाश निवासी नेपाल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के अपहरण में एक स्थानीय युवक रोहित कोहली ने आरोपी का साथ दिया। इसके बाद रात में दोनों युवक बाइक पर किशोरी को बैठाकर ले जा रहे थे। शक होने पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ देखकर लोक बहादुर फरार हो गया। जबकि पीड़िता और रोहित को रोक लिया गया।

    मामला पता चलने पर पीड़िता के पिता ने देवप्रयाग थाने में लोक बहादुर के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार आरोपी के नेपाल भागने की आशंका थी। नेपाल पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपना मोबाइल बेचकर परिचितों से पैसे एकत्रित कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग-गजा मोटर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

    – लोक बहादुर उर्फ प्रकाश पुत्र भीम बहादुर निवासी ग्राम तिलकपुर थाना कमदीबांके, नेपाल

    – रोहित कोहली पुत्र सोबन कोहली निवासी आमसारी पोस्ट गजा, टिहरी गढ़वाल

    deoprayag news devbhumi news devbhumi samachar dushkarm kidnape pahad news pahad samachar tehri news uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026

    2027 चुनाव से पहले भाजपा ने बदली उत्तराखंड की टीम, दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव

    September 24, 2026

    उत्तराखंड चुनाव से पहले सर्वे ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा को 47 सीटों का अनुमान

    September 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version