Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच? वीडियो सामने आने पर खड़ा हुआ विवाद
    उत्तराखंड

    धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच? वीडियो सामने आने पर खड़ा हुआ विवाद

    adminBy adminDecember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ हेट स्पीच? वीडियो सामने आने पर खड़ा हुआ विवाद
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ धारा 153ए में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के रहने वाले गुलबहार खान की ओर से धर्म संसद को लेकर हरिद्वार कोतवाली में एक तहरीर गई दी है। जिसमें वसीम रिजवी के भड़काऊ भाषण देने और कथित तौर पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

    हरिद्वार में तीन दिनों तक चली धर्म संसद में कथित तौर पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे भाषण दिए गए और हिंसा का समर्थन किया गया। गुरुवार को सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस धर्म संसद का आयोजन 17 से 19 दिसंबर के बीच किया गया था, जिसमें कई संतों के अलावा बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय भी शामिल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता और तृणमूल कांग्रेस साकेत गोखले ने ट्वीट करके बताया कि उन्होंने ज्वालापुर पुलिस स्टेशन में एसएचओ को शिकायत दी है।

    उन्होंने लिखा, ”24 घंटे में आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने पर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष वाद किया जाएगा।” इस सम्मेलन का आयोजन यति नरसिंहानंद की ओर से किया गया था। इसमें हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष स्वामी प्रमोदानंद गिरी, स्वामी आनंदस्वरूप, साध्वी अन्नपूर्णा आदि वक्ता के रूप में शामिल हुए। आखिरी दिन बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय भी पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने इससे अपने आप को अलग करते हुए कहा कि वह केवल 30 मिनट वहां रुके थे और उन्हें नहीं पता कि यहां क्या कहा गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने ट्वीट किया, ”मुनव्वर फारूकी को लगातार उन जोक्स के लिए दंडित किया गया, जो उन्होंने सुनाए भी नहीं थे, लेकिन धर्म संसद के उन सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिन्होंने हरिद्वार में मुसलमानों के नरसंहार की अपील की। क्या भारत में अभी भी लोकतंत्र है।”

    devbhumi news devbhumi samachar haridwar news pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar wasim rizvi उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार वसीम रिजवी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version