Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में 30 साल में 1,641 वर्ग किमी घटा बर्फीला क्षेत्र, देहरादून में 71% बढ़ा शहरीकरण

    August 21, 2026

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 21
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»राष्ट्रीय खेल- हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना
    उत्तराखंड

    राष्ट्रीय खेल- हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन-रेखा आर्या

    सभी 9800 खिलाड़ियों से कंट्रोल रूम कर रहा व्यक्तिगत संपर्क

    खेल मंत्री ने दिए निर्देश – हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी

    देहरादून । राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है । अभी तक लगभग 7000 चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं।

    मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यवस्थाओं की समीक्षा की । खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी जानकारी ली ।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर खिलाड़ियों को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सभी व्यवस्थाओं की उत्तराखंड में व्यक्तिगत रूप से चिंता की जा रही है। इसलिए कंट्रोल रूम हर चयिनत खिलाड़ी को उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लगभग 7000 खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा चुका है। अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है । सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं।

    बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    गेम खत्म होने तक अधिकारी ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता

    खेल मंत्री रेखा आर्य में बैठक में सभी जिलों के खेल अधिकारियों से कहा कि वह हर तरह की व्यवस्थाओं के प्रति स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए सभी विभागों से कोऑर्डिनेट करके काम करें । खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों से कहा कि जब तक राष्ट्रीय खेल खत्म नहीं होते, मेरे किसी प्रोटोकॉल की चिंता मत करिए। मुझे सीधे कभी भी फोन कर सकते हैं, लेकिन काम सही और समय से होना चाहिए।

    चार गेम के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम

    बैठक में यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन गेम्स में कई बार गंभीर इंजरी या हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका रहती है, इसलिए हर समय कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल हर जगह से कोर्डिनेट किया जाए।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    उत्तराखंड में 30 साल में 1,641 वर्ग किमी घटा बर्फीला क्षेत्र, देहरादून में 71% बढ़ा शहरीकरण

    August 21, 2026

    सीमा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भारत-नेपाल की अहम बैठक, देहरादून में JWG का आगाज

    August 20, 2026

    चमोली: नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

    August 20, 2026

    उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा फेरबदल, श्रीनगर की निर्दलीय मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

    August 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version