Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड सीएम से मिलने आई मुंबई की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सीएम से मिलने आई मुंबई की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    adminBy adminDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड सीएम से मिलने आई मुंबई की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रदेश की राजधानी देहरादून में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. युवती मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने मुंबई से देहरादून आई थी और वह लॉ की छात्रा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. लेकिंन अभी आरोप पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

    पुलिस के अनुसार मुम्बई से एक छात्रा 7 दिसंबर को अपने मित्र के साथ मुख्यमंत्री को किसी प्रोजेक्ट का डेमो दिखाने के लिए देहरादून आई थी। जिसके बाद छात्रा ने अपने परिचित दिनेश चमोली से संपर्क किया। कुछ समय बाद दिनेश अपने साथी विक्की के साथ युवती से मिलने पहुंचा. इसके बाद दिनेश, विक्की, युवती और उसका दोस्त खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां दिनेश ने अचानक युवती का का हाथ पकड़ा तो युवती के दोस्त ने फटकार लगाई. इसके बाद इसके बाद विक्की युवती के दोस्त को अगले दिन मुख्यमंत्री से मिलाने के लिए समय दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर चला गया और दिनेश और युवती रेस्टोरेंट में ही रुके रहे.

    युवती ने बताया कि रात 11 बजे तक जब दोस्त और विक्की नहीं लौटे तो दिनेश ने रेस्टोरेंट बंद करने की बात कही और इसके बाद दोनों होटल पहुंचे, जहां युवती रूकी हुई थी. वहीं दोस्त के ना आने पर युवती होटल के रिसेप्शन में उनका इंतजार करती रही. इसके बाद रात होते ही दिनेश ने उसे अपने कमरे में जाने को कहा और युवती कमरे में गई तो दिनेश भी पीछे से पहुंच गया और उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया र छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसके बाद युवती ने अलार्म बजा दिया. लेकिन तभी युवती का दोस्त और विक्की भी होटल पहुंच गए. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया.

    युवती का आरोप है कि दिनेश के चंगुल से बच कर उसने पुलिस को फोन किया और आरोपी होटल से भाग गया. युवती का आरोप है कि दिनेश ने पुलिस को मैनेज कर लिया था और उन्हें पैसे का लालच देकर वहां से भगा दिया था. इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि आरोपी दिनेश चमोली की तलाश में छापेमारी जारी है.

    devbhumi news uttarakhand news उत्तराखंड की ताजा खबरें देहरादून न्यूज़ देहरादून युवती से छेड़छाड़ मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की सख़्त कार्रवाई- अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण

    February 9, 2026

    विकासनगर में दर्दनाक हादसा, हिमाचल रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत

    February 3, 2026

    धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक लगी मुहर

    January 28, 2026

    उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version