Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी… 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण… जानिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम
    Uncategorized

    देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी… 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण… जानिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    adminBy adminDecember 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में प्रधानमंत्री मोदी… 18 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण… जानिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से हमेशा से ही ख़ास लगाव रहा है। पिछले तीन माह के भीतर उनका यह उत्तराखंड का तीसरा दौरा होने वाला है क्यूंकि आज प्रधानमंत्री मोदी शनिवार 04 दिसंबर को उत्तराखंड को कई सौगात भी देने जा रहे हैं। वह परेड ग्राउंड में होने वाली रैली से पहले 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। केदारनाथ पुनर्निर्माण और चारधाम को जोड़ने वाली ऑल वेदर रोड उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल हैं। राजनीतिक पारी की शुरूआत से पहले मोदी का देवभूमि को लेकर अटूट रिश्ता रहा है। अस्सी के दशक में वे गरूड़चट्टी (केदारनाथ) में एक गुफा में तप भी कर चुके हैं।

    वर्ष 2013 में जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो तब वे गुजरात के सीएम थे और रेस्क्यू आपरेशन में हाथ बढ़ाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका उत्तराखंड से लगाव और बढ़ा और राज्य के विकास को कई योजनाएं समर्पित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके आने से हम सभी लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट देहरादून पहुंच गए हैं। सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी व अन्य नेताओं ने भी दून में डेरा जमा लिया है। चुनाव प्रभारी ने मुख्यमंत्री के साथ परेड मैदान स्थित रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। मंच की व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जानिये मिनट टू मिनट कार्यक्रम—

    12.25 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे।

    12.30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे।

    12.50 बजे परेड ग्राउंड के खेल परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।

    12.55 बजे खेल परिसर के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।

    1.00 से 1.07 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

    1.07 बजे प्रधानमंत्री मोदी का मंच पर आगमन होगा।

    1.30 से 1.35 बजे योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

    1.35 बजे से 2.15 बजे तक पीएम जनता को संबोधित करेंगे।

    2.55 बजे पीएम वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar pm modi uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version