Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»स्वर्ण की बारात में अपने हाथ से भोजन निकालने पर दलित की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
    Uncategorized

    स्वर्ण की बारात में अपने हाथ से भोजन निकालने पर दलित की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत

    adminBy adminDecember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    स्वर्ण की बारात में अपने हाथ से भोजन निकालने पर दलित की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    एक तरफ जहां साधु-संत और नेता लोग दलितों के घर जाकर भोजन करके सामाजिक समानता का संदेश देने की कोशिश करते हैं वहीं, उत्तराखंड के चंपावत जिले में इसके उलट ऐसी खबर आई, जो किसी को भी झकझोर कर रख देगी। यहां एक बारात में दलित की बेहरहमी से पिटाई कर दी गई। उसे इतना पीटा गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने लिए भोजन खुद ले लिया था। इसी पर स्वर्ण समाज के लोग नाराज हो गए और दलित को बुरी तरह से पीट दिया।

    यही नहीं, पिटाई के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो कुछ लोग उसे लोहाघाट के अस्पताल में छोड़कर चले गए। जहां से चिकित्‍सकों ने उसे हल्‍द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। दलित व्यक्ति के बेटे का आरोप है कि बरात में अपने हाथ से खाना निकालने पर पिता को बेरहमी से पिटा गया था। उसने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। चम्पावत जिले के देवीधुरा निवासी 45 वर्षीय रमेश राम की टेलर की दुकान थी। वह देवीधुरा के पास केदारनाथ गांव में किराए पर दुकान का कमरा लेकर व्यवसाय करते थे।

    बेटे संजय ने बताया कि दुकान स्वामी की बरात में 28 नवंबर की सुबह पिता निमंत्रण में गए थे। शाम को जब उसने पिता के नंबर पर फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने काल रिसीव किया और शादी में व्यस्त होने की बात कहते हुए अगले दिन आने को कहा। दूसरे दिन फोन के जरिये बेहोशी की हालत में होने की बात बताई गई। कुछ लोग रमेश को लोहाघाट के अस्पताल में छोड़कर चले गए। संजय ने आरोप लगाया है कि पिता के सिर, कमर, घुटना व कोहनी आदि में चोट के निशान हैं। वह एंबुलेंस हल्द्वानी लाने के दौरान बरात में भोजन निकालने पर मारपीट के बारे में बता रहे थे। उनकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनोज आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

     

    champawat news dalit devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar sawarn uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version