Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»कुवैत ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से किया सम्मानित 
    अंतर्राष्ट्रीय

    कुवैत ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से किया सम्मानित 

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    यह पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है 

    नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी को कुवैत के अमीर के मुख्य महल ‘बायन पैलेस’ में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। बता दें कि पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत पहुचे हैं। बीते 43 साल में किसी भारतीय पीएम की ये पहली कुवैत यात्रा है। वहीं, अब इस यात्रा की अहमियत को देखते हुए अब कुवैत ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है।

    कुवैत ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर प्रदान किया है। बता दें कि यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मुबारक अल कबीर के सम्मान को कुवैत का नाइटहुड माना जाता है। यह सम्मान मित्रता के संकेत के रूप में राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी संप्रभुओं और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। पीएम मोदी से पहले बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को ये सम्मान प्रदान किया जा चुका है।

    सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा- “मैं कुवैत के महामहिम अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा द्वारा द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं यह सम्मान भारत के लोगों और भारत और कुवैत के बीच मजबूत दोस्ती को समर्पित करता हूं।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-सबा से मुलाकात की है और कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- “कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा के साथ शानदार बैठक हुई। हमने फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, फिनटेक, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। हमारे देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों के अनुरूप, हमने अपनी साझेदारी को रणनीतिक स्तर तक बढ़ाया है और मैं आशावादी हूं कि आने वाले समय में हमारी दोस्ती और भी अधिक विकसित होगी।” बता दें कि इसके बाद भारत और कुवैत के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी हुई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

    January 2, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version