Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में सड़क दुर्घटनाओं और परियोजनाओं पर अपनी चिंता जताई
    राष्ट्रीय

    सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में सड़क दुर्घटनाओं और परियोजनाओं पर अपनी चिंता जताई

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    नई दिल्ली: सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में अपने मंत्रालय से जुड़े कार्यों पर चर्चा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर रोष जाहिर किया। इसके अलावा, उन्होंने सड़क परियोजनाओं में कॉन्ट्रैक्टर्स की लापरवाही और टोल केंद्रों की संख्या पर भी अपने विचार व्यक्त किए। गडकरी का यह बयान उस समय आया जब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ी खामियों को उठाया था और इस पर गंभीर सवाल किए थे।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गडकरी का जवाब
    हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 150 से ज्यादा लोगों की मौत का जिक्र किया था और विशेष रूप से दौसा में हुई 50 से अधिक मौतों पर चिंता जताई थी। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के ठेकेदारों और अफसरों पर कार्रवाई की मांग की थी।

    इस पर गडकरी ने बताया कि यह देश का सबसे लंबा और सबसे कम समय में बनकर तैयार हुआ एक्सप्रेस-वे है, जिसकी लागत एक लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ जगहों पर लेयर में फर्क आया है, लेकिन मैटेरियल की गुणवत्ता में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। गडकरी ने कहा कि इस पर चार ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुणवत्ता से संबंधित काम में लापरवाही करने वाले कॉन्ट्रैक्टर छह महीने तक कोई टेंडर नहीं भर पाएंगे और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों पर गडकरी की चिंता
    गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर भी चिंता जताई और कहा कि एक साल में 1.68 लाख लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। उन्होंने बताया कि इन दुर्घटनाओं में मरने वाले 60 प्रतिशत लोग युवा थे। उन्होंने यह स्थिति “दुखद” बताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए समाज को मिलकर काम करना होगा। गडकरी ने अपनी व्यक्तिगत अनुभव का भी उल्लेख किया, जब वह सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे और उनकी चार हड्डियां टूट गई थीं। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करें।

    गडकरी ने कहा, “जब मैं महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष था, तब सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। मैं इस दर्द को समझता हूं और इसे खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

    Lok Sabha Nitin Gadkari road accidents and projects road transport minister नितिन गडकरी लोकसभा सड़क दुर्घटनाओं और परियोजनाओं सड़क परिवहन मंत्री
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version