Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
    Uncategorized

    उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

    adminBy adminOctober 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में बीते दिनों बेमौसम बारिश के  कहर से कुमाऊं में सात और गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 58 हो गई है। वहीं, बुधवार को रामनगर में कोसी में बही बच्ची और कांडा (बागेश्वर) में बारिश के दौरान एक पोस्ट ऑफिस कर्मी लापता हैं। गढ़वाल में 14 लोग लापता बताए गए थे जिनमें देर शाम तीन की मौत की पुष्टि हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को फोनकर आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। बुधवार की देर रात देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहुँच चुके हैं।

    जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। अमित शाह आज उत्तराखण्ड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जानकारी मिली है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को आपदा प्रभावित स्थानों का पहले हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उसके बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों की बैठक लेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी चिंता में है। इसी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यक्रम 24 अक्तूबर तक स्थगित कर दिए हैं। शहीद सम्मान यात्रा भी टाल दी गई है। कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने कार्यक्रम टाल दिए हैं।

    गृहमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    9:30 बजे गृहमंत्री राजभवन से जीटीसी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।

    9:45 बजे जीटीसी हेलीपैड से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के माध्यम से।

    11:30 बजे तक गृहमंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

    11:40 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे।

    11:45 से 12:45 बजे तक जॉलीग्रांट एयरपोर्ट स्थिति राज्य अतिथि गृह में बैठक करेंगे। 1:00 बजे गृहमंत्री अमित शाह जौली ग्रांट एयरपोर्ट से आईएएफ एयरक्राफ्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

    aapda uttarakhand amit shah devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand aapda uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version