Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»फिल्म जगत का उत्तराखण्ड की ओर बढ़ रहा रूझान- झा
    उत्तराखंड

    फिल्म जगत का उत्तराखण्ड की ओर बढ़ रहा रूझान- झा

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    सीएम धामी से मिले प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए इच्छा जाहिर की। प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म जगत के लोगों का उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए तेजी से रूझान बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें राज्य में फिल्मांकन के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन हैं।

    उत्तराखण्ड में नई फिल्म नीति-2024 बनाई गई है। फिल्मों की शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति प्रदान की जा रही है। हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है।

    विदेशी फिल्मों और 50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम 03 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में फिल्मों को बढ़ावा देकर पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

    इस अवसर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन: कार से अवैध हथियार और संदिग्ध लाइसेंस बरामद

    June 10, 2026

    पौड़ी में गुलदार का खूनी हमला: घास लेने गई महिला की मौत, वन विभाग ने मार गिराया नरभक्षी

    June 10, 2026

    ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड, आपदा प्रबंधन मॉडल की वैश्विक मंच पर सराहना

    June 8, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS और 5 PPS अधिकारियों के दायित्व बदले

    June 6, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version