Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Uncategorized

    धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    adminBy adminOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीते दिन शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्हें 20—20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट की में अगर कहूं तो 20—20 के मैच में धामी जी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं।” पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पौड़ी जिले में स्थित उनके गांव पीठसैंण में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर दिए अपने संबोधन में सिंह ने भरोसा जताया कि धामी उत्तराखंड की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

    उन्होंने कहा, “उन पर उत्तराखंड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।” उन्होंने आगे कहा, मैं पुष्कर सिंह धामी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से जानता हूं। उनके पास ऊर्जा है, क्षमता है और बहुत कुछ कर गुजरने का जज्बा भी है। राजनाथ सिंह के इस बयान को विपक्षी दलों के उस सवाल के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है, जो वे प्रदेश को तीन-तीन मुख्यमंत्री देने को लेकर उछाल रहे हैं। भाजपा सरकार के मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों को आए दिन इस सवाल का सामना करना पड़ रहा है। रक्षा मंत्री ने ट्विटर पर लिखा अब लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाना सुगम हो गया है। यह रास्ता आर्थिक और सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। भारत और नेपाल को करीब लाने में भी सहायक होगा। नेपाल हमारे लिए केवल एक मित्र देश नहीं है, बल्कि उसके साथ हमारा परिवार जैसा संबंध है।

    2017 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तराखंड प्रदेश की बागडोर संभाली थी। मुखिया के तौर पर डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई। तकरीबन 4 साल का समय पूरा करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कुछ समय गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। कुछ महीने बाद तीरथ ने भी इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 4 जुलाई को खटीमा से युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की बागडोर सौंपी गई। युवा मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की कमान संभालते ही धामी ने कई बड़े फैसले लिए।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI RAJNATH SINGH uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version