Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»देहरादून में डबल मर्डर: मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, पॉलिथीन से ढके मिले दोनों के लहूलुहान शव
    Uncategorized

    देहरादून में डबल मर्डर: मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, पॉलिथीन से ढके मिले दोनों के लहूलुहान शव

    adminBy adminSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून में डबल मर्डर: मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, पॉलिथीन से ढके मिले दोनों के लहूलुहान शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना के धौलास इलाके में एक कोठी में महिला और नौकर का शव बरामद हुआ है। दोनों का शव घर के पीछे से बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. महिला का पति और कोठी का मालिक घर पर थे। महिला के पति ने ही पुलिस को दोनों के गायब हों की सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के कारण भी यह हत्या हो सकती है हालांकि की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

    दोनों के शव बंगले के अहाते में पॉलिथीन से हुए बरामद हुए। दोनों के सिर पर किसी धारदार भारी हथियार से वार किया गया था। हत्या के कारणों की जांच के लिए पुलिस आसपास के लोगों और महिला के पति से जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार बंगला सुभाष शर्मा का है। यहां पर उनकी पत्नी उन्नति शर्मा (55) और नौकर राजकुमार थापा (45) करीब आठ-दस साल से रहते थे। बुधवार सुबह सुभाष शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी व नौकर घर से गायब हैं। इस पर प्रेमनगर थाने से चीता पुलिस मौके पर पहुंची और विवरण लेकर लौट आई। इसके बाद सुभाष शर्मा ने दूध लेकर आने वाली महिला सविता को फोन किया और इस बात की जानकारी दी।

    एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि हत्या में धारदार हथियार का इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है। एसएसपी ने कहा कि दोनों की हत्या हुई है, कारण क्या थे इसकी जांच चल रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों का एंगल देख रही है। हालांकि सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

    dehradun news devbhumi news devbhumi samachar double murder pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version