Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»अब उत्तराखंड में इस जगह चीन की घुसपैठ,… पुल तोड़कर भागे PLA सैनिक… तनाव बढ़ना तय
    Uncategorized

    अब उत्तराखंड में इस जगह चीन की घुसपैठ,… पुल तोड़कर भागे PLA सैनिक… तनाव बढ़ना तय

    adminBy adminSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब उत्तराखंड में इस जगह चीन की घुसपैठ,… पुल तोड़कर भागे PLA सैनिक… तनाव बढ़ना तय
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के चमोली से लगे चीनी सीमा इलाके ‘बाड़ाहोती’ में करीब 100 सैनिक देखे गए। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स मे छपी खबर के अनुसार PLA सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हुए और कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने के बाद अपने इलाकों में लौट गए। इसमें एक पुल भी शामिल था जोकि चीनी सैनिकों के निशाने पर आया। चीन के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी लगते ही अधिकारी हरकत में आ गए। सीमा क्षेत्र में पड़ोसी देश की गतिविधियों को देखते हुए खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है।

    हालात के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया है कि वहां से पीछे लौटने से पहले चीनी सैनिकों ने एक पुल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी पर हो रही सकारात्मक प्रगति के बीच उत्तराखंड के इस इलाके में चीन की घुसपैठ ने खतरे की घंटी बजा दी है। बाराहोती इलाके में पहले भी चीन की ओर से घुसपैठ की जाती रही है। सितंबर 2018 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि चीनी सैनिकों ने यहां 3 बार घुसपैठ की। 1954 में यह पहला इलाका था, जहां चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की थी और बाद में दूसरे इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश हुई और फिर 1962 की जंग लड़ी गई थी।

    30 अगस्त को हुई इस घटना में आमने सामने की स्थिति पैदा नहीं हुई क्योंकि जब तक भारतीय सैनिकों से उनका सामना होता PLA सैनिक लौट चुके थे। सुरक्षा सूत्रों ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि तुन जुन ला पास पार कर 55 घोड़े और 100 से ज्यादा सैनिक भारतीय क्षेत्र में 5 किमी से ज्यादा अंदर आ गए थे। चीनी सैनिक करीब 3 घंटों तक भारतीय सीमा में रहे और अपनी गतिविधि को अंजाम देते रहे। इधर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना ITBP के जवानों को दी गई। इसके बाद सेना तक यह जानकारी पहुंची, सेना की एक टुकड़ी जब वहां पहुंची तो चीनी सैनिक वहां से जा चुके थे। इस घटना के बाद एक गश्ती दल लगातार इलाके की छानबीन कर रहा है।

    chamoli news china army china border devbhumi news devbhumi samachar india army pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026

    “राहुल गांधी का भी टिकट पक्का नहीं”—कांग्रेसी नेता का बयान वायरल, भाजपा को मिला तंज का मौका

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version