Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»कौन है सना मलिक शेख जिन्होंने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से फहाद अहमद को 3378 वोटों से हराया
    राजनीति

    कौन है सना मलिक शेख जिन्होंने अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से फहाद अहमद को 3378 वोटों से हराया

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार (23 नवंबर) को मतगणना के दौरान अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से एनसीपी (अजित पवार गुट) की प्रत्याशी सना मलिक शेख ने जीत दर्ज की। उन्होंने शरद पवार गुट के उम्मीदवार फहाद अहमद को 3378 वोटों से हराकर यह सफलता हासिल की।

    सना मलिक शेख को कुल 49,341 वोट मिले, जबकि फहाद अहमद को 45,963 वोट मिले। इस जीत के साथ सना मलिक ने पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए अणुशक्ति नगर सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की।

    सना मलिक, एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। नवाब मलिक, जो मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी रह चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, का अणुशक्ति नगर क्षेत्र में गहरा प्रभाव रहा है। उनके जेल जाने के बाद से सना ने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई और जनता का विश्वास बनाए रखा।

    अजित पवार गुट ने सना मलिक को शरद पवार गुट के उम्मीदवार फहाद अहमद के खिलाफ मैदान में उतारा था। इस सीट को नवाब मलिक का गढ़ माना जाता था, और सना मलिक ने इसे बरकरार रखते हुए पार्टी के लिए जीत दर्ज की।

    सना मलिक हाल ही में एनसीपी (अजित पवार गुट) की प्रवक्ता भी नियुक्त की गई थीं। उन्हें एक कुशल वक्ता के रूप में जाना जाता है। अजित पवार द्वारा आयोजित जन सम्मान यात्रा के दौरान सना को पार्टी के प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया था। उनकी जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे अजित पवार गुट के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version