Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में खनन राजस्व ने बनाया इतिहास, धामी सरकार में 1200 करोड़ से ज्यादा आय

    April 7, 2026

    14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    April 6, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त: अपात्रों की सिफारिश पर उठे गंभीर सवाल

    April 5, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बड़े आतंकी हमले में 18 जवान शहीद, 6 आतंकवादी मारे गए
    अंतर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में बड़े आतंकी हमले में 18 जवान शहीद, 6 आतंकवादी मारे गए

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के बन्नू जिले के माली खेल इलाके में मंगलवार (19 नवंबर) को एक बड़े आतंकी हमले में 18 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए, जबकि सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सहयोगी हाफिज गुल बुहादुर ग्रुप (एचजीबी) ने ली है।

    सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमलावर भेजा। इस हमले में एक कार में सवार खुदकुश हमलावर ने सुरक्षा चौकी के पास खुद को उड़ा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और चौकी का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 18 पाकिस्तानी जवान शहीद हो गए।

    हमले के बाद, पाकिस्तानी सैनिकों को अपने साथियों की लाशों को ले जाने के लिए गाड़ी तक नहीं मिल सकी, और उन्हें गधे पर शवों को लादकर घटनास्थल से बाहर निकालना पड़ा। इस हमले के बाद एचजीबी ने सैनिकों के सिर काटने का वीडियो भी जारी किया है, जिसे लेकर पाकिस्तानी सेना की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

    पाकिस्तानी सेना ने इस हमले को प्रभावी तरीके से नाकाम किया, लेकिन आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आसपास के बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ। हमले के बाद हुई गोलीबारी में सेना ने छह आतंकवादियों को मार गिराया।

    इस घटना के बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा बलों पर हमले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हाल के दिनों में इन क्षेत्रों में उग्रवादी हिंसा में इजाफा हुआ है, जिसमें पुलिसकर्मियों का अपहरण, स्कूलों पर हमले और शूटआउट जैसी घटनाएं शामिल हैं। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी सजा की चेतावनी दी है।

    18 soldiers martyred 18 जवान शहीद 6 terrorists killed 6 आतंकवादी मारे गए Khyber Pakhtunkhwa major terrorist attack Pakistan खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान बड़े आतंकी हमले
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

    January 2, 2026

    इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

    December 29, 2025

    सुमात्रा में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़–भूस्खलन से 10 की मौत, 2,000 से ज्यादा घर जलमग्न

    November 26, 2025

    सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

    November 17, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version