Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा बुकिंग आज से शुरू – जानिए पूरी प्रक्रिया

    May 19, 2025

    चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट खुले, गूंजे जयकारे और मंत्रोच्चार

    May 18, 2025

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव: अब तीन बच्चों वाले भी बन सकेंगे प्रत्याशी… लेकिन ये होगी शर्त

    May 17, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, May 19
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ
    उत्तराखंड

    देहरादून में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दोहराई खिलाड़ियों को हर स्तर पर समर्थन देनी की प्रतिबद्धता

    मंत्री रेखा आर्य का ऐलान- खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी, प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा

    मंत्री रेखा आर्या ने किया महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में स्थित शूटिंग रेंज, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल और घुड़सवारी के लिए तय मैदान का मुआयना, राष्ट्रीय खेलों को लेकर जारी तैयारियों को परखा

    देहरादून। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज देहरादून में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर, प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 1100 के क़रीब बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

    कार्यक्रम में अपने शुभारंभ सम्बोधन में बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, प्रदेश के हर खिलाड़ी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को निभा रही है और खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नए और विकसित मैदान बनाए जा रहे हैं, उनकी ट्रेनिंग के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और सरकारी नौकरियों में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    उन्होंने खिलाड़ियों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब से खेल महाकुंभ के अंतर्गत, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग के द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा।

    आयोजन के दौरान स्टेडियम में मौजूद बालिकाओं से बातचीत करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने उनकी उपलब्धियों व भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। इन लड़कियों से बात कर रेखा आर्या बोलीं कि वो निश्चित रूप से यह कह सकती हैं कि उत्तराखण्ड का खेलों में भविष्य उज्ज्वल है और प्रदेश की हमारी बेटियां राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में नाम रोशन करेंगी।

    इसके उपरांत खेल मंत्री ने 100 मीटर दौड़ की प्रतिभागी बालिकाओं को मेडल पहना कर पुरस्कृत भी किया।

    इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में, राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार हो रहे वेन्यूज का निरिक्षण भी किया। इसमें मंत्री ने शूटिंग रेंज, बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, बास्केटबाल कोर्ट और घुड़सवारी के लिए तैयार किए जा रहे ट्रैक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शेष बच गए कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए और इन सभी स्पॉट्स को ‘बेस्ट इन क्लास’ बनाने को कहा।

    इस दौरान मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, ज़िला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

    April 22, 2025

    उत्तराखंड: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग के मचा हड़कंप

    April 16, 2025

    गड्डामुक्त सड़क, पेयजल व वनाग्नि नियंत्रण पर विशेष फोकस करें- सीएम

    April 7, 2025

    वक्फ बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने- सामने

    April 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version