Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»जन आशीर्वाद यात्रा: अगले 10 साल में उत्तराखंड को बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य सीएम धामी
    Uncategorized

    जन आशीर्वाद यात्रा: अगले 10 साल में उत्तराखंड को बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य सीएम धामी

    adminBy adminSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    जन आशीर्वाद यात्रा: अगले 10 साल में उत्तराखंड को बनाएंगे देश का नंबर-1 राज्य सीएम धामी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देवभूमि उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से सरगर्मियां शुरू हो गयी हैं। हर सियासी दल इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रख रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड भाजपा इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा संचालित कर रही है। जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को अगले 10 साल में देश का नंबर राज्य बनाया जाएगा। भाजपा सरकार उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा। सीएम धामी ने कहा कि जो रोजगार गारंटी कार्ड की बात कर रहे थे, वो खुद बेरोजगार हो गए हैं।

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल और काबीना मंत्री गणेश जोशी ने पेयजल, सड़क समेत मसूरी विस क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कहा, हम शुरू से प्रयास कर रहे हैं कि सिर्फ घोषणा नहीं करेंगे, उन्हें धरातल पर भी उतारेंगे। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता दी। 24000 नई भर्तियों के क्रम में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वरोजगार पर भी फोकस है। इसके लिए सभी जिलों में कैम्प लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री धामी द्वारा कहा गया, कि राज्य सरकार ने लगभग 24 हजार युवाओं को रोजगार देने का संकल्प लिया है। जिसके अंतर्गत दो माह के अंदर बारह 12 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को प्रदेश में रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। राज्य में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। ये भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाएगी। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10 से 12 बजे तक जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

    devbhumi news devbhumi samachar number one state pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version