Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चारधाम यात्रा 2021: पहले दिन 1324 श्रधालुओं ने किए और बने 19 हजार से ज्यादा ई-पास
    Uncategorized

    चारधाम यात्रा 2021: पहले दिन 1324 श्रधालुओं ने किए और बने 19 हजार से ज्यादा ई-पास

    adminBy adminSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चारधाम यात्रा 2021: पहले दिन 1324 श्रधालुओं ने किए और बने 19 हजार से ज्यादा ई-पास
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चार धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रदेश में यात्रा का श्रीगणेश हो गया। पहले दिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री धाम में 1324 श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं तो उत्साह है तो दूसरी ओर, चारधाम रूट के पर्यटन और परिवहन कारोबारी भी बेहद खुश हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे तक 352 तीर्थयात्री प्रस्थान कर चुके थे। केदारधाम में प्रतिदिन 800 लोगों को ही जाने की अनुमति है।

    पहले ही दिन चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से 19 हजार से ज्यादा ई-पास जारी किए गए। चारधाम के कपाट खुलने के लगभग चार महीने बाद यात्रा को संचालित किया गया। हाईकोर्ट की ओर से चारधाम यात्रा पर रोक हटाने के बाद सरकार ने शनिवार से कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन कर यात्रा को शुरू किया है। चारधाम के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दिन देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से अलग-अलग तारीख के 19491 ई-पास जारी किए गए। नवरात्रों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। लेकिन देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारधामों में प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित संख्या के आधार पर ई-पास जारी किए जाएंगे।

    1324 श्रद्धालुओं ने कोविड गाइडलाइन के अनुसार चारों धाम में दर्शन किए। इनमें 836 श्रद्धालु उत्तराखंड व 488 अन्य राज्यों से हैं। सर्वाधिक 498 श्रद्धालु केदारनाथ, 400 बदरीनाथ, 176 गंगोत्री व 250 यमुनोत्री धाम पहुंचे। फिलहाल यात्रियों की संख्या सीमित होने के कारण चारों धाम में उनके रहने की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम यात्रा के पहले दिन 19 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए चारधामों में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई है। यात्रा के लिए अभी 15 अक्तूबर तक पंजीकरण को खोला गया है।

    chardhma yatra devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar yatra open now उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version