Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»प्राइमरी स्कूल 21 सितंबर से खुलेंगे, ये हैं पहली से पांचवी तक की क्लासेज शुरू करने की गाइडलाइन्स
    Uncategorized

    प्राइमरी स्कूल 21 सितंबर से खुलेंगे, ये हैं पहली से पांचवी तक की क्लासेज शुरू करने की गाइडलाइन्स

    adminBy adminSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    प्राइमरी स्कूल 21 सितंबर से खुलेंगे, ये हैं पहली से पांचवी तक की क्लासेज शुरू करने की गाइडलाइन्स
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर से कक्षा से एक लेकर पांचवीं तक के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। यह बात शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कही है। बता दें कि प्रदेश में पूर्व में ही माध्यमिक स्कूल खुल चुके हैं। जिसके बाद जूनियर हाईस्कूलों को भी खोल दिया गया था। लेकिन अभी भी एक से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद चल रहे थे। स्कूल एसोसिएशन की ओर से इन्हें खोले जाने की मांग की जा रही थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की वजह से कक्षा एक से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने  इसके आदेश दे दिए। कोरेाना महामारी की वजह से पिछले साल मार्च 2020 से प्राइमरी स्कूल बंद हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल बंद होने की वजह से शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। हालिया कुछ समय में कोविड 19 संक्रमण में गिरावट आई है। आपको बता दें कि 02 अगस्त से नवीं से 12 वीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया था, जबकि 16 अगस्त से छठी से आठवीं तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

    करीब-करीब सभी क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य हो चुका है। इसलिए स्कूलों को खोलने का निर्णय किया गया है। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि स्कूल तो जरूर खोले जा रहे हैं, लेकिन छात्र अपने अभिभावकों की सहमति के बाद ही स्कूल आएंगे। स्कूल आकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था लागू होगी। जो छात्र घरों से ही पढ़ाई जारी रखना चाहेंगे, उनके लिए ऑनलाइन, वर्कशीट आदि की पूर्व की व्यवस्था को जारी रखा जाएगा। कोविड 19 सुरक्षा के साथ स्कूल संचालन के लिए पूर्व में विस्तृत एसओपी जारी हो चुकी है। फिलहाल वहीं जारी रहेगी। प्राइमरी स्तर के बच्चों की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसके भी प्रावधान किए जाएंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar primary school open uttarakhand news uttarakhand primary school uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version