Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»पीएम मोदी ने महा विकास अघाड़ी और कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- ‘यह गठबंधन विकास पर ब्रेक लगाने में माहिर’
    राजनीति

    पीएम मोदी ने महा विकास अघाड़ी और कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- ‘यह गठबंधन विकास पर ब्रेक लगाने में माहिर’

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चिमुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के चिमुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए महा विकास अघाड़ी (MVA) को भ्रष्टाचार की ‘बड़ी खिलाड़ी’ बताया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह गठबंधन हमेशा विकास को बाधित करने का काम करता है और गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों की प्रगति में रुकावट डालता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, “यहां के लोग दशकों से रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और अघाड़ी पार्टियों ने कभी इसे पूरा नहीं होने दिया। महाराष्ट्र का तीव्र विकास इन अघाड़ी पार्टियों की पहुंच से बाहर है। वे विकास पर ब्रेक लगाने और बाधा डालने में माहिर हैं।”

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी गठबंधन भ्रष्टाचार में माहिर हैं और यही इनकी असली पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और 1980 के दशक में राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए थे।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस पुराने विज्ञापन का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यह पार्टी के आरक्षण विरोधी रवैये को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर उनकी ताकत और एकता को खत्म करना चाहती है। मोदी ने कहा, “कांग्रेस आपके आरक्षण को छीनने की कोशिश करेगी, यदि आप एकजुट नहीं रहे तो आपका आरक्षण सबसे पहले कांग्रेस ही छीन लेगी।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति की भारी जीत का दावा किया और कहा, “यहां उमड़ी भारी भीड़ दर्शाती है कि भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा और हम महाराष्ट्र के विकास की गारंटी देंगे।” उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने की बात करते हुए सवाल किया, “क्या आप कांग्रेस और उसके सहयोगियों को कश्मीर में अनुच्छेद 370 लाने देंगे?”

    अंत में पीएम मोदी ने किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि भाजपा नीत सरकार सोयाबीन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, और पार्टी का घोषणापत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी है।

     

     

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version