Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»मनोरंजन»सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही ‘करण-अर्जुन’, 22 नवंबर को फिर दिखेगी शाहरुख-सलमान की 90 के दशक की दोस्ती
    मनोरंजन

    सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही ‘करण-अर्जुन’, 22 नवंबर को फिर दिखेगी शाहरुख-सलमान की 90 के दशक की दोस्ती

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर फैंटेसी एक्शन मसाला फिल्म करण अर्जुन को जो लोग सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है। 29 साल पुरानी फिल्म करण-अर्जुन थिएटर में री-रिलीज होने जा रही है. करण-अर्जुन के डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन अपनी इस कल्ट क्लासिक फिल्म करण अर्जुन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उतार रहे हैं। इस बात की जानकारी सलमान खान के अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है।

    सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने और शाहरुख खान के फैंस को यह गुडन्यूज दी है. सलमान खान ने लिखा है, राखी जी ने फिल्म में सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे … नवंबर 22 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में. बता दें, इन दिनों सलमान खान की सिक्योरिटी बेहद टाइट है और दबंग खान ने बिश्नोई गैंग की धमकी के बीच अपनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म री-रिलीज का एलान किया है।

    करण-अर्जुन की कहानी बेहद मार्मिक, इमोशनल और खौफनाक है. फिल्म शाहरुख खान ने अर्जुन तो सलमान खान ने करण का रोल प्ले किया है. राखी ने फिल्म में करण-अर्जुन की मां का शानदार किरदार निभाया है. फिल्म में अमरीश पुरी ठाकुर दुर्जन सिंह के खतरनाक विलेन रोल में हैं, जो राखी के करण-अर्जुन को मौत के घाट उतरवा देता है। वहीं, 25 साल बाद करण-अर्जुन का पुर्नजन्म होता है. शाहरुख खान को सपने में अपने पहले जन्म की जगह दिखाई देती हैं और फिर वह अपने दोस्त जॉनी लीवर के साथ उस जगह जाता है, जहां उसका पहला जन्म हुआ था।

    यहां पहुंचने के बाद शाहरुख खान को अपनी और अपने भाई करण की मौत का सारा खेल समझ आ जाता है और फिर वह करण को इसी गांव में लाकर उसे बताता है कि हम पिछले जन्म में भाई-भाई थे और ठाकुर दुर्जन सिंह ने हमारी हत्या कर दी थी. वहीं, जब करण-अर्जुन 25 साल बाद अपने गांव में लौटते हैं, तो पूरा गांव के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, वहीं, राखी गांव के काली मंदिर में 25 साल से यह तपस्या करती रहती है कि उसके करण-अर्जुन आएंगे। आखिर में राखी के करण-अर्जुन आते हैं और फिर अपनी मौत का बदला लेते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे हुआ रिलीज, चार दिग्गज गायकों की आवाज ने बढ़ाया उत्साह

    January 2, 2026

    2026 के पहले दिन सामने आया ‘स्पिरिट’ का दमदार फर्स्ट लुक, संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया पोस्टर

    January 1, 2026

    ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ का ग्रैंड फिनाले तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज का आखिरी एपिसोड

    December 31, 2025

    50 लाख की फिल्म ने कमाए 120 करोड़, ‘‘लालो: कृष्णा सदा सहायते’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट

    December 30, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version