Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, April 2
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- डॉ. धन सिंह रावत
    उत्तराखंड

    चारों धामों में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं- डॉ. धन सिंह रावत

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हर्षिल में स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों का किया निरीक्षण

    संवाद कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक

    उत्तरकाशी/देहरादून। प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगोत्री धाम पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने हर्षिल में चिकित्सा ईकाई व विद्यालयों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने स्थानीय लोगों, तीर्थयात्रियों एवं होटल व्यवसायियों से मुलाकात कर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी फ़ीडबैक लिया।

    कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के बाद आज गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल, राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय गंगोत्री का औचक निरीक्षण कर मेडिकल स्टाफ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में जरूरी चिकित्सकीय उपकरण व जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डॉ रावत ने हर्षिल में मरीजों, तीमारदारों व तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना साथ ही उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद चारों धामों में तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

    डॉ रावत ने अपने दौरे के दौरान हर्षिल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा राजकीय इंटर कालेज का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोंनो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मिलकर कर उनके पठन-पाठन की जानकारी ली और शिक्षकों को विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने व छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डॉ रावत ने भटवाड़ी विकासखंड के बार्सू गाँव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुना। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिये। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने क्षेत्र में एक वेलनेस सेंटर खोलने पर सहमति भी व्यक्त की। भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी जगमोहन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

    गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन और मंदिर में पूजा-अर्चना

    कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपनी धर्मपत्नी डॉ दीपा रावत के साथ गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किये। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ गंगा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों से भेंट कर क्षेत्र के विकास एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। डॉ रावत ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को और अधिक बेहतर बनाने हेतु तीर्थपुरोहितों से प्राप्त सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    देहरादून में ऑपरेशन प्रहार का असर, 149 संदिग्ध पकड़े गए, 67 वाहन सीज, सड़कों पर चला सख्त चेकिंग अभियान

    April 2, 2026

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version