Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों के निवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब बिना NOC के मिलेगा बिजली कनेक्शन
    राष्ट्रीय

    दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों के निवासियों को दी बड़ी खुशखबरी, अब बिना NOC के मिलेगा बिजली कनेक्शन

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने राजधानी की 1700 से ज्यादा कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए दिवाली से पहले एक बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार ने 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अब बिजली कनेक्शन पाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के चक्कर नहीं लगाने होंगे। मुख्यमंत्री आतिशी ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।

    15 दिनों में मिलेगा बिजली मीटर
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “मुझे आज यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 1,731 कच्ची कॉलोनियों में बिजली मीटर लगाने के लिए अब किसी NOC की जरूरत नहीं होगी। इन कॉलोनियों में रहने वाला कोई भी व्यक्ति बिजली मीटर के लिए आवेदन कर सकता है और उसे 15 दिनों के भीतर मीटर मिल जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि, “चाहे बीजेपी की DDA इन कॉलोनियों के निवासियों को कितना भी परेशान करने की कोशिश करे, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अनधिकृत कॉलोनियों के किसी भी निवासी को परेशानी नहीं होने देगी।”

    VIDEO | "I am happy to announce today that the Delhi government has decided that there will be no need for any No Objection Certificate to install electricity meters in the 1,731 unauthorised colonies. Anyone living in these colonies can apply for an electricity meter, and they… pic.twitter.com/qpMmS3uhFp

    — Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2024

    क्यों लिया गया यह फैसला?
    मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया कि बिजली कनेक्शन की समस्या को लेकर उनके पास कई कॉलोनियों से लोग आए हैं। उन्होंने कहा, “बीते एक साल से लोग बिजली कनेक्शन के लिए भटक रहे थे, क्योंकि DDA की NOC नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या का समाधान करते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।”

    इससे पहले इस महीने की शुरुआत में DDA ने डिस्कॉम को चार श्रेणियों में नए बिजली कनेक्शन देने की अनुमति दी थी, जिनमें शहरीकृत गांव और दिल्ली नगर निगम (MCD) की तरफ से नियमित की गई कॉलोनियां शामिल थीं। इसके लिए प्राधिकरण से आगे कोई NOC लेने की आवश्यकता नहीं थी। अधिकारियों के अनुसार, DDA ने उन सभी जमीनों पर ऐसे कनेक्शन की अनुमति दी है, जहां उसने या किसी अन्य सरकारी एजेंसी ने पहले NOC जारी की है या जहां विकास की योजनाओं को किसी सरकारी एजेंसी द्वारा मंजूरी दी गई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    बिग ब्रेकिंग: निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    June 29, 2026

    बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे

    June 20, 2026

    NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    June 16, 2026

    NEET री-एग्जामिनेशन में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कैबिनेट सचिव ने दिए कड़े निर्देश

    June 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version