Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, March 31
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राजनीति»मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी
    राजनीति

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लुधियाना: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जीवाड़े के जरिए जमीन हासिल की है। ईडी ने लुधियाना के अलावा दिल्ली और जालंधर में भी छापेमारी की, जिसमें उनके करीबी कारोबारी हेमंत सूद के घर पर भी छापा मारा गया।

    ईडी ने घरों और ठिकानों को सील किया
    ईडी ने इस छापेमारी में पुलिस बल का इस्तेमाल करते हुए घरों और अन्य ठिकानों को सील कर दिया है, और इन स्थानों पर किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस मामले में संजीव अरोड़ा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर ईडी के साथ पूर्ण सहयोग करने की बात कही है।

    17 ठिकानों पर छापेमारी
    सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने संजीव अरोड़ा के कुल 17 ठिकानों पर छापे मारे हैं, जिनमें दिल्ली, लुधियाना और जालंधर शामिल हैं। अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन अपने नाम पर करवा ली है। महादेव एप मामले में भी उनका नाम सामने आया था, और जालंधर में चंद्रशेखर अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी की रेड्स हो चुकी हैं।

    सांसद संजीव अरोड़ा का बयान
    संजीव अरोड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन मैं एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा और उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दूंगा।”

    पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण से संबंध
    ईडी की छापेमारी के दौरान अरोड़ा और हेमंत सूद से उनके परिवार और कर्मचारियों के साथ लगातार पूछताछ हो रही है। अरोड़ा के पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशू के साथ नजदीकी संबंध रहे हैं। इसी केस में ईडी को संजीव अरोड़ा और हेमंत सूद के खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिलने की बात कही जा रही है।

    अरविंद केजरीवाल का बयान
    ईडी रेड पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “यह कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच नहीं है। ऐसा लगता है कि वे एक पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कोई गलत काम नहीं किया है, और हम डरते नहीं हैं क्योंकि हमारे साथ भगवान हैं।”

    I am a law abiding citizen, am not sure about the reason for search operation, will cooperate fully with agencies and make sure all their queries are answered.

    — Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) October 7, 2024

    मनीष सिसोदिया ने भी की टिप्पणी
    मनीष सिसोदिया ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पिछले दो सालों में अरविंद केजरीवाल, मेरे, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घर पर भी रेड हुई, लेकिन कुछ नहीं मिला। वे आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम न रुकेंगे, न बिकेंगे, न डरेंगे।”

    कौन हैं संजीव अरोड़ा?
    संजीद अरोड़ा लुधियाना के बड़े व्यवसायी हैं और पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद राज्यसभा सांसद बने। वह कृष्ण प्राण ब्रेस्ट चेरीटेबल ट्रस्ट का भी संचालन करते हैं, जो कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए काम करता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    डीटीसी में घाटा होने पर सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर उठाए सवाल 

    March 25, 2025

    विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 

    March 22, 2025

    कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड को भाजपा सरकार ने बना दिया मदिरा प्रदेश

    December 9, 2024

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व संभालने के लिए तैयार हूं’

    December 7, 2024
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version