Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर हमले को सही ठहराया, जनता से एकजुट होने की अपील
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर हमले को सही ठहराया, जनता से एकजुट होने की अपील

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    तेहरान: इजरायल से जारी युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी जनता से एकजुट रहने की अपील की है। खामेनेई ने इजरायल पर किए गए हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि ईरान हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है और यदि जरूरत पड़ी तो इसे आगे भी निभाया जाएगा।

    खामेनेई ने कहा, “हम न जल्दबाजी करेंगे, न रुकेंगे। दुश्मन हमें तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हमें कमजोर नहीं होना है।”

    7 अक्टूबर के हमले को बताया ‘सही कदम’
    सेंट्रल तेहरान में एक मस्जिद में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए खामेनेई ने 7 अक्टूबर के हमलों को ‘सही कदम’ बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून को लेबनानी और फिलिस्तीनी लोगों द्वारा इजरायली कब्जे के खिलाफ खड़े होने का विरोध करने का अधिकार नहीं है।

    ‘इजरायल कभी नहीं जीत पाएगा’
    “हम आपके साथ हैं” के नारों के बीच खामेनेई ने दावा किया कि इजरायल हमास या हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कभी नहीं जीत पाएगा। अपने लंबे समय बाद पहले पब्लिक अपीयरेंस में खामेनेई ने हिज़्बुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह की तारीफ की, जो इजरायली हमले में मारे गए थे। उन्होंने कहा, “सैय्यद हसन नसरल्लाह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आत्मा और मार्गदर्शन हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नववर्ष के जश्न के दौरान खेरसॉन में ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, कई घायल

    January 2, 2026

    इंडोनेशिया के एक वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग, 16 बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

    December 29, 2025

    सुमात्रा में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़–भूस्खलन से 10 की मौत, 2,000 से ज्यादा घर जलमग्न

    November 26, 2025

    सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 40 से अधिक भारतीयों की मौत की आशंका

    November 17, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version