Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026

    देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 फ्लाइट्स को मंजूरी, 12 शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू

    March 29, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»राष्ट्रीय»उत्तर प्रदेश में ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाने वाले प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    राष्ट्रीय

    उत्तर प्रदेश में ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाने वाले प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा ‘सर तन से जुदा’ का नारा लगाना भारी पड़ गया। योगी सरकार ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए 12 मुस्लिम प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इकौना थाने के प्रभारी अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि यह घटना व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन के खिलाफ पैगंबर हजरत मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले के बाद सामने आई।

    क्या है पूरा मामला?
    पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कन्हैया कसौंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ लोग बुधवार को इकौना थाने पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। जब पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर लगाए गए धाराओं में सीधे गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है, तब प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगने लगे।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
    इस घटना के बाद, इकौना नगर के अरमान और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, भाषा, नस्ल या समुदाय के आधार पर असामंजस्य फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इलाके में तनाव नहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    पुलिस ने दावा किया कि इलाके में किसी प्रकार का तनाव नहीं है, लेकिन एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात लोगों की भी पहचान की जा रही है, और दोनों पक्षों की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    'Sar Tan Se Juda' ‘सर तन से जुदा’ case registered protesters raising slogan strict action Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश कड़ी कार्रवाई नारा लगाने वाले प्रदर्शनकारियों मुकदमा दर्ज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सुरों में रची पहचान: नरेश कुमार ने ‘वंदे मातरम्’ को नया संगीत रूप दिया

    January 31, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने UGC का फैसला पलटा, नए नियमों पर CJI ने जताई चिंता

    January 29, 2026

    भारत-पाक मध्यस्थता के चीनी दावे पर कांग्रेस का हमला, सरकार से मांगा जवाब

    December 31, 2025

    किसानों को बड़ी राहत, पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ जिले में प्रस्तावित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी

    December 21, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version