Author: Amit Thapliyal
चेन्नई। दिवाली से पहले चेन्नई की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बेशकीमती तोहफे देकर चर्चा में आ गई है। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस नाम की इस ढांचागत इस्पात डिजाइन और डिटेलिंग कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 28 चमचमाती कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। यह तोहफे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान करते हुए दिए गए हैं, जिससे उनकी उत्पादकता और प्रदर्शन को प्रोत्साहन मिले। मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां गिफ्ट में दीं कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह उपहार कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से दिए गए हैं। हुंडई,…
चंडीगढ। हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के नौ दिन बाद, 17 अक्टूबर 2024 को नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। पहले यह समारोह 10 अक्टूबर को होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसकी तारीख बदल दी गई। राज्य में सरकार गठन की पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है और इसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। सैनी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ये नेता हरियाणा की…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर सुकना सैन्य स्टेशन में की पारंपरिक शस्त्र पूजा
सुकना। 12 अक्टूबर, 2024 को दशहरे के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना की पारंपरिक शस्त्र पूजा की। यह महत्वपूर्ण समारोह भारतीय सेना द्वारा राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक के रूप में हथियारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रतीक है। रक्षा मंत्री ने अनुष्ठान की शुरुआत कलश पूजा से की, जिसके बाद शस्त्र और वाहन पूजा संपन्न की गई। सिंह ने पैदल सेना, तोपखाने, संचार प्रणालियों और ड्रोन सहित कई आधुनिक सैन्य उपकरणों की भी पूजा की। समारोह के बाद सैनिकों के साथ उनकी बातचीत ने कार्यक्रम को…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2,236 करोड़ रुपये की 75 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन
सुकना। 12 अक्टूबर, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2,236 करोड़ रुपये की लागत से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा पूरी की गई 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में 22 सड़कें, 51 पुल और 2 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जो 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, नागालैंड, मिजोरम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय से वर्चुअल माध्यम से इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिक्किम में कुपुप-शेरथांग…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को पंद्रहवें वित्त आयोग (पंद्रहवें एफसी) की पहली किस्त जारी कर दी है। आंध्र प्रदेश को 395.5091 करोड़ रुपये का अप्रयुक्त अनुदान और प्रयुक्त अनुदान सहित कुल 593.2639 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस निधि का उपयोग 9 जिला पंचायतों, 615 ब्लॉक पंचायतों और 12,853 ग्राम पंचायतों के लिए किया जाएगा। वहीं, राजस्थान में 22 जिला पंचायतों, 287 ब्लॉक पंचायतों और 9,068 ग्राम पंचायतों को 507.1177 करोड़ रुपये का अप्रयुक्त अनुदान और 760.6769 करोड़ रुपये का प्रयुक्त अनुदान प्रदान किया गया…
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओरल हेल्थ दुनिया में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इससे पीडि़त हैं. सबसे खराब ओरल हेल्थ में भारतीय टॉप पर हैं. करीब 70 प्रतिशत स्कूली बचोंचे के दांतों में सडऩ की समस्या है, जबकि 90त्न तक वयस्क मसूड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं. मुंह की सफाई सही तरह न करने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. दांतों में होने वाली किसी तरह की समस्या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं दांतों की बीमारी से किन बीमारियों का खतरा होता है।…
शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पत्नी गीता धामी संग लिया कन्याओं का आशीर्वाद मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण के लिए की प्रार्थना देहरादून। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान होता है और महा अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हुए मां की विदाई होती है। शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्यापूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री…
कहा, सशक्त नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण व पारदर्शिता बनी चयन का आधार देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री धामी से परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद दिया। अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून से, परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है। महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। पीसीएस परीक्षा के कैलेंडर समय से जारी…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज शारदीय नवरात्रि के महानवमी के सुअवसर पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक कन्या पूजन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए…