Author: Amit Thapliyal
मुख्य सचिव ने डीएम को प्रस्ताव भेजने के लिए सात दिन का समय दिया डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की बीआरओ, एनएचआईडीसीएल एवं पीडब्ल्यूडी के साथ महत्वपूर्ण बैठक देहरादून। मानसून के दौरान हुए भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु भूमि चिहिन्त कर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु एक सप्ताह की समयसीमा दी है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राथमिकता से राजस्व भूमि चिहिन्त करने तथा राजस्व भूमि की अनुपलब्धता की…
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हार्ट में ब्लॉकेज पाए जाने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई। सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही और अब उनकी तबीयत में सुधार है। डॉक्टर्स ने बताया कि उद्धव ठाकरे को मंगलवार शाम या बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। उनके स्वास्थ्य को लेकर शिवसेना (UBT) के समर्थक और पार्टी के नेता राहत की साँस ले रहे हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे हैं, जो हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ भारतीय उत्पादों को वैश्विक मानचित्र पर शीर्ष स्थान प्रदान कराने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते, बल्कि वे हमारे देश के विकास और आत्म निर्भरता की बुनियाद होते हैं। भारतीय…
जम्मू। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को हटा दिया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना 16 अक्टूबर को जताई जा रही है। इस फैसले के साथ जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया फिर से शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के विकास और स्थिरता की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
– एसजीआरआर विश्वविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम – विश्वविद्यालय की एन.सी.सी., एन.एस.एस. टीमों ने किया परेड का नेतृत्व – विश्वविद्यालय के सभी 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाई परेड की शोभा – सप्ताह भर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं – हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का सोमवार को भव्य आगाज़ हुआ। आईटीबीपी बैंड, विश्वविद्यालय के एन. सी. सी., एन.एस.एस. व विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के प्रतिनिधियों, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल एवम् छात्र-छात्राओं ने परेड का नेतृत्व किया। अनुशासित…
मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले पोस्ट से जुड़े प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया है। 28 वर्षीय प्रवीण ने इस हत्याकांड में दो शूटरों की मदद की थी। कौन हैं प्रवीण लोनकर? पुलिस के अनुसार, प्रवीण ने अपने भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर कथित शूटरों को सहायता दी थी। इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से एक उत्तर…
नई दिल्ली। सोमवार को एअर इंडिया की फ्लाइट के बाद, इंडिगो की फ्लाइट और मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 में बम की धमकी के बाद प्लेन को दिल्ली की ओर मोड़कर IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट 6E 56, जो मुंबई से जेद्दाह जा रही थी, को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, विमान को अलग स्थान पर ले जाकर मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत तलाशी ली गई। मुंबई-हावड़ा मेल को धमकी इसी…
विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक होगा देहरादून। रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (रीच) कि ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन के बारे में संपूर्ण जानकारी लोगो को दी। प्रेस वार्ता में रीच के संस्थापक एवं महासचिव आरके सिंह ने कहा ’विरासत – भारतीय और अंतरराष्ट्रीय लोक और शास्त्रीय नृत्य, संगीत, कला, शिल्प और भारत की व्यापक विरासत का जश्न मनाने वाला वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सब है। यह महोत्सव 15 अक्टूबर, 2024 से डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेडियम, कौलागढ़ रोड, देहरादून, उत्तराखंड में…
पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण पुरुषों के साथ उत्तराखण्ड की महिलाएं भी ले रही हैं व्यावसायिक प्रशिक्षण साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार देहरादून। उत्तराखण्ड का पर्यटन अब तक मुख्य तौर पर धार्मिक और सामान्य पर्यटन तक सीमित था, लेकिन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसमें साहसिक पर्यटन के जरिए नए आयाम जोड़ रही है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इसके लिए पर्यटन विभाग 700 से अधिक युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क कोर्स करवा रहा है। उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के भीमताल और देहरादून में मालदेवता जैसे कुछ स्थानों पर…
14 अक्तूबर से 1 जनवरी 2025 तक रहेगा प्रतिबंध दिल्ली। सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज 14 अक्तूबर से एक जनवरी 2025 तक पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध भी किया है। बीती नौ सिंतबर को दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने…